फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   If the patient needed oxygen, he had to bring a generator on rent.

Hardoi News: मरीज को ऑक्सीजन की पड़ी जरूरत तो किराये पर लाना पड़ा जनरेटर

Wed, 19 Apr 2023 01:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Apr 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
If the patient needed oxygen, he had to bring a generator on rent.
हरपालपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को एक सांस के मरीज को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ी, तो उस समय जिम्मेदारों के दावों की पोल खुल गई। तीमारदार को किराये पर जनरेटर लाना पड़ा। उसके बाद मरीज को ऑक्सीजन मिल सकी।
विज्ञापन

नगरा बरसोहिया गांव निवासी नरदेव सिंह चौहान (65) को उसके पुत्र बलवीर ने मंगलवार को सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सक ने मरीज को ऑक्सीजन लगाने की बात कही। बिजली के अभाव में अस्पताल कर्मियों ने सीएससी का जनरेटर खराब होने का हवाला दिया। इससे मरीज को एक घंटे तक ऑक्सीजन नहीं लग सकी। मरीज के पुत्र बलवीर ने बताया कि 500 रुपये देकर प्राइवेट जनरेटर लाकर अपने पिता की जान बचाने के लिए ऑक्सीजन लगवाई। सीएससी पर अव्यवस्थाओं का आलम तब है, जब क्षेत्रीय विद्यायक ने सीएचसी को गोद ले रखा है। सीएचसी अधीक्षक अमित कुमार वर्मा ने जनरेटर सही होने का दावा किया है। कहा कि यदि जनरेटर बाहर से आया तो इसकी वह जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed