फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   If the money runs out, then walk 248 km to the house

248 किलोमीटर पैदल चलकर फैजाबाद पहुंचेंगे युवक

Wed, 15 Apr 2020 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
If the money runs out, then walk 248 km to the house
कन्नौज से पैदल चलकर हरदोई शहर के सिनेमा चौराहे पहुंचे फैजाबाद के युवक। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। लॉकडाउन तीन मई तक बढ़ाए जाने की घोषणा होते ही कन्नौज में मजदूरी करने वाले सात युवकों ने पैदल ही फैजाबाद का रास्ता तय करना शुरू कर दिया। मंगलवार को कन्नौज से निकले युवक बुधवार सुबह हरदोई पहुंचे। यहां सिनेमा चौराहे के पास कुछ देर विश्राम किया और उसके बाद फिर मंजिल फैजाबाद की ओर चल पड़े। युवकों का कहना है कि लॉकडाउन के 21 दिन किसी तरह गुजार लिए। अब पैसे खत्म हो गए तो उन्होंने घर पहुंचने के लिए 248 किमी पैदल ही चलने की ठान ली।
विज्ञापन

जिला फैजाबाद के आगे रूदौली कस्बा है। वहां के रहने वाले सुनील, करण, अमन, राजकुमार, सतराम, शाहरूख और लवकुश कन्नौज में मजदूरी करते हैं। लॉकडाउन से पूर्व भी ये सब कन्नौज में ही थे। मजदूरी से जुड़े पैसों से उन्होंने किसी तरह 21 दिन गुजार दिए। उन्हें 15 अप्रैल से लॉकडाउन खुलने की उम्मीद थी लेकिन 19 दिन के लिए इसे और बढ़ा दिया गया। ये देख मजबूरी में सातों कामगार 248 किलोमीटर दूर घर के लिए पैदल चल पड़े। बुधवार सुबह सभी हरदोई के सिनेमा चौराहे पहुंचे। यहां उन्हें कुछ खाने को मिला तो थोड़ी देर विश्राम किया। इसके बाद फिर फैजाबाद के लिए बढ़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed