फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   If Indi alliance wins, there will be a fight for the post of Prime Minister: Nitin Agarwal

इंडी गठबंधन जीता तो प्रधानमंत्री पद के लिए भी होगी तकरार : नितिन अग्रवाल

Wed, 01 May 2024 12:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
If Indi alliance wins, there will be a fight for the post of Prime Minister: Nitin Agarwal
हरदोई। प्रदेश के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा है कि अगर इंडी गठबंधन चुनाव जीता तो हर साल प्रधानमंत्री बदला जाएगा। एक तरफ भाजपा है जहां यह स्पष्ट है कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगी, वहीं विपक्षी गठबंधन के पास प्रधानमंत्री पद का कोई चेहरा नहीं है। यह लोग चुनाव जीते तो इनके बीच प्रधानमंत्री पद के लिए भी तकरार होगी।
विज्ञापन

सदर विधानसभा क्षेत्र के एजा फार्म और फर्दापुर में आयोजित जनसभाओं में आबकारी मंत्री ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं गिनाईं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के पिछले दस साल के शासन काल में किसी के साथ भेदभाव नहीं हुआ। उन्होंने कांग्रेस और सपा सरकारों पर भ्रष्टाचार और गुंडों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। कहा कि उनकी सरकारों में योजनाएं बिचौलियों और भ्रष्टाचारियों की भेंट चढ़ जाती थीं। जनसभाओं में सरकार नायब सिंह, बावन ब्लाक के भाजपा अध्यक्ष देश दीपक दीक्षित, टिंकू त्रिवेदी, जिला पंचायत सदस्य सर्वेंद्र गुप्ता, नाजिम खां, कल्लू सिंह, विमलेश दीक्षित, श्यामू सिंह, अख्तर गाजी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed