फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   If full-time teachers were absent termination

फुलटाइम टीचर अनुपस्थित मिलीं तो सेवा समाप्त

Thu, 12 May 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Thu, 12 May 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
If full-time teachers were absent termination
बैठक लेते बीएसए। - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में तैनात फुलटाइम शिक्षिकाएं अब स्कूलों से गायब नहीं हो सकेंगी। निरीक्षणों में गायब मिलीं तो सेवा समाप्त होगी। आकांक्षा समिति अध्यक्षा डा. अनु वार्ष्णेय की बैठक से पूर्व अपने कार्यालय में बीएसए मसीहुज्जमा सिद्दीकी ने समस्त वार्डनों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि फु ल टाइम शिक्षकों को 24 घंटे स्कूल में रहना होगा। किसी भी वक्त गायब मिलने पर जिम्मेदारी उनकी होगी। जल्द ही टेंडर के माध्यम से ही राशन वितरण कराना शुरू कर दिया जाएगा। इस मौके  पर बालिका समन्वयक शैलेश गुप्ता, वार्डन निधि शुक्ला, वसुधा, गीतांजलि, अनुजा दीक्षित, मंजू लता, रेनू, फूला देवी, ममता, आशरफ आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन


समस्त स्थानांतरण स्थगित
हरदोई। आकांक्षा समिति अध्यक्षा व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों की बुधवार को हुई बैठक में तत्कालीन बीएसए से हुए वार्डन, फुल टाइम टीचर सहित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के स्थानांतरण स्थगित कर दिए गए हैं। लेखाकारों को उनके विद्यालयों से नए शिक्षकों व वार्डनों को वेतन न दिए जाने की भी हिदायत दी जा रही है। कुछ दिन पूर्व ही सात वार्डन व फुल टाइम टीचरों के स्थानांतरण कर दिए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed