फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Idgah took stock of cleaning

ईदगाह की सफाई का लिया जायजा

Wed, 15 Jul 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Wed, 15 Jul 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
Idgah took stock of cleaning

ईद के मद्देनजर मंगलवार को प्रशासनिक व पुलिस अफसरों

विज्ञापन
ने ईदगाह का निरीक्षण किया और वहां पर साफ सफाई व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एडीएम लक्ष्मी शंकर सिंह, एएसपी बीसी दुबे सहित अफसरों ने ईदगाह पहुंच कर निरीक्षण किया और वहां की साफ सफाई की व्यवस्था का जायजा लिया।

अफसरों ने अंजुमन इस्लामियां की ओर से ईदगाह में की जा रही तैयारियों पर संतोष जताया और व्यवस्था को ओर बेहतर करने को कहा। अफसरों ने जल निकाली आदि की व्यवस्था को ईदगाह के पास से नाला बनवाने के भी निर्देश दिए।

पुलिस अफसरों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और ईद की नमाज के दौरान ईदगाह के आस पर सुरक्षा व्यवस्था के विषय में निर्देश दिए। इस मौके पर अंजुमन इस्लामियां के अध्यक्ष मो. खालिद, सचिव हफीज अहमद, एसडीएम पप्पू गुप्ता, शहर कोतवाल नागेश मिश्र सहित कई अफसर मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed