{"_id":"656b6ca62a0e800cc20d819d","slug":"idbi-bank-atm-targeted-by-masked-man-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-7395-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: आईडीबीआई बैंक के एटीएम को नकाबपोश ने बनाया निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: आईडीबीआई बैंक के एटीएम को नकाबपोश ने बनाया निशाना
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ रोड पर स्थित आईडीबीआई बैंक के एटीएम को एक नकाबपोश ने निशाना बनाया। एटीएम से रुपये निकालने में सफलता न मिलने पर उसने मशीन तोड़ दी। सीसीटीवी कैमरे में एक नकाबपोश युवक वारदात को अंजाम देता नजर आ रहा है। सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने ले लिए हैं।
शहर में लखनऊ रोड पर सिनेमा चौराहा के पास ही आईडीबीआई बैंक है। बैंक के बाहर ही एटीएम भी लगा है। शाखा प्रबंधक वैभव मिश्रा के मुताबिक, शनिवार सुबह लगभग साढ़े तीन बजे एक नकाबपोश एटीएम में घुस गया। यहां उसने एटीएम को काफी देर तक खोलने की कोशिश की। रुपये लगाए जाने की जगह पर भी प्रहार किया, लेकिन सफलता नहीं मिलीं।
इसके बाद उसने एटीएम में तोडफोड़ की और चला गया। इसकी जानकारी मिलने पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो पूरी वारदात का पता चला। शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि घटना संज्ञान में हैं। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।