फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Icy winds urban Chills

बर्फीली हवाओं से कंपकंपाए शहरी

Sat, 16 Jan 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई। Updated Sat, 16 Jan 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
Icy winds urban Chills
सर्दी के अंतिम पड़ाव पर शुक्रवार को ठंडी हवाओं के झोंकों ने लोगों को कंपकंपाया। तापमान भले ही कुछ डिग्री ऊपर नीचे हो रहा हो लेकिन हवा में घुली ठंड ने जनजीवन की रफ्तार धीमी कर दी है। शहर में छाए कोहरे के चलते सड़क पर वाहन रेंगे। 
विज्ञापन


शुक्रवार को ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू किया। सुबह छाए कोहरे से जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त रहा। बच्चों से लेकर बूढ़े तक कंपकंपाएं बगैर न रह सके। सड़क पर फुटपाथ पर सोने वाले फटी लिपटी शालों से ही अपने आप का बचाव करते ठिठुरते देखे गए। मौसम वैज्ञानिक जयशंकर मिश्र ने बताया कि दोपहर बाद सूर्य ने दर्शन दिए हैं तब तक कोहरे की धुंध आसमान में छाई रही। अधिकतम तापमान 22 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। उन्होंने बताया कि पूरब से आने वाली बर्फीली हवाओं ने ठंड को बढ़ाने का काम किया है।
विज्ञापन

 
मधुमेह, उच्च रक्तचाप व दमा पीड़ितों को अधिक देखभाल की जरूरत
वरिष्ठ चिकित्सक सीपी कटियार ने बताया कि बच्चों व बुजुर्गों का शरीर मौसम के बदलाव के प्रति अधिक संवेदनशील होता है। रोगियों में प्रतिरोधी क्षमता की कमी होती है। ऐसे में बच्चे, बुजुर्गों में रोगों के बढ़ने का खतरा अधिक रहता है। लापरवाही में जान पर बन सकती है। दमा रोगियों के मामले में गौर करें तो ठंड उन्हें अधिक प्रभावित करती है। ठंड से बचाव के लिए शरीर खुद को संकुचित करता है ऐसा ही रक्त नलिकाओं के साथ ही होता है। इससे रक्तदाब बढ़ जाता है और उच्च रक्तचाप के रोगियों को आघात की संभावना बढ़ जाती है। ठंड बढ़ने से सर्दी, जुखाम, खांसी, बुखार, डायरिया, ब्रांकाइटिस आदि का संक्रमण बढ़ जाता है। ठंडी हवा के साथ वायरस श्वांस नली में प्रवेश कर जाते हैं। बच्चों में संक्रमण से डायरिया, निमोनिया की संभावना रहती है। खुजली व शरीर में लाल चकत्ते भी पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed