फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   ICT lab on the block, smart classes will be built in schools

Hardoi News: ब्लॉक पर आईसीटी लैब, विद्यालयों में बनेंगे स्मार्ट क्लास

Tue, 10 Oct 2023 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
ICT lab on the block, smart classes will be built in schools
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। परिषदीय विद्यालयों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए स्मार्ट क्लासों की संख्या बढ़ाई जाएगी। जिले में जूनियर हाईस्कूल व कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में स्मार्ट क्लास बनाएं जाएंगें। वहीं ब्लॉक स्तर पर आईसीटी लैब की स्थापना भी की जाएगी। परियोजना की ओर से हरी झंडी मिल गई है। जल्द कार्य शुरू हो जाएगा, जिसका लाभ विद्यालय के बच्चों व शिक्षकों को मिलेगा।
जिले में 3446 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें 2419 प्राथमिक, 620 जूनियर हाई स्कूल, 407 संविलियन और 20 कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय संचालित हैं। जूनियर विद्यालय को आधुनिक तकनीक से जोड़ा जा रहा है। इससे तहत जूनियर हाईस्कूल और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में स्मार्ट क्लास बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रदेश में 18381 स्मार्ट क्लास बनाने की स्वीकृत मिली है। जिले में 200 से अधिक स्मार्ट क्लास बनाएं जाएंगे। इसके अलावा प्रत्येक ब्लॉक पर एक आईसीटी लैब स्थापित की जाएगी। प्रदेश में 880 लैब स्थापित की जानी हैं जिसमें से जिले में 20 लैब बनाई जाएंगी। इसमें विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों को भी लाभ मिलेगा। परियोजना कार्यालय की ओर से आईसीटी लैब और स्मार्ट क्लास के स्थापित करने की स्वीकृत प्रदान कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लैब में यह होगी व्यवस्था
सात कंप्यूटर डेस्कटॉप, एक यूपीएस सहित 56 इंच का फलैट पैनल, सात वायरलेस की-बोर्ड व माउस, दो बैट्री सहित इनर्वटर, पीए सिस्टम, मल्टी फंक्शन प्रिंटर, वाईफाई राउटर आदि शामिल हैं।
स्मार्ट क्लास में यह होगी व्यवस्था
ओपीएस सहित फ्लैट पैनल 75 इंच, वायरलेस की-बोर्ड व माउस, यूपीएस, वाईफाई डेटा कार्ड मॉडल, एचडी वेब कैमरा शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed