{"_id":"612142d68ebc3e7a200eb82d","slug":"ias-hardoi-news-knp647482948","type":"story","status":"publish","title_hn":"नन्हीं बच्ची के अंग्रेजी में जवाब सुन आईएएस भी बोले गुड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नन्हीं बच्ची के अंग्रेजी में जवाब सुन आईएएस भी बोले गुड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बघौली। महिला शिक्षिका के संचालन में चल रही मोहल्ला क्लास में पहुंचे प्रशिक्षु आईएएस के सवालों पर एक नन्हीं के लगातार जवाब देने से वह ऐसे प्रभावित हुए कि बोल उठे गुड, यह ब्लॉक का सबसे बेहतर स्कूल है।
आईएएस प्रत्यूष पांडे को प्रशिक्षु होने के नाते जिले में अभी अहिरोरी ब्लॉक का चार्ज दिया गया है। इसी बीच शनिवार को वह ब्लॉक के ही प्राथमिक विद्यालय महोनी में निरीक्षण के लिए पहुंच गए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लाइब्रेरी, सभागार, किचन, यहां तक टॉयलेट की साफ-सफाई भी देखी। लॉन को व्यवस्थित देखकर भी वह काफी संतुष्ट दिखे। टीएलएम (टीचिंग लर्निंग मैटेरियल) को देखकर उन्होंने वहां के प्रधानाध्यापक रविंद्र सिंह से सभी के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने मोहल्ला क्लास के बारे में पूछा तो उन्हें गांव में चलने की बात बताई गई जिसके बाद वह वहां भी पहुंच गए। यहां सहायक अध्यापिका दीप्ति दीक्षित पढ़ा रही थीं और अंग्रेजी की कक्षा चल रही थी।
उन्होंने कक्षा में पहुंचकर एक बच्ची को खड़ा किया और उससे पूछा व्हाट इज योर नेम..। इस पर बिना देरी के नन्हीं बालिका आरूषी ने अंग्रेजी में ही जब जवाब दिया तो आईएएस काफी संतुष्ट दिखे। बोर्ड पर लिखे अंग्रेजी के वाक्य आई वेकअप ..को पढ़कर बता दिया इससे वह काफी प्रभावित हुए। उन्होंने स्कूल की निरीक्षण आख्या में यहां तक लिख दिया कि स्कूल इस ब्लॉक के देखे गए स्कूलों में सबसे बेहतर है। इस मौके पर स्कूल में रोहित मिश्रा, शुभ्रम शुक्ला, उत्कर्ष सिंह, अनीता मौजूद रहीं।