{"_id":"5873d3604f1c1b5e2aba8f09","slug":"i-stopped-the-distribution-of-ration-akhilesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश के फोटो ने रोका राशनकार्ड का वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश के फोटो ने रोका राशनकार्ड का वितरण
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Mon, 09 Jan 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
सीएम अखिलेश के फोटो लगा राशन कार्ड ।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। खाद्य एवं सुरक्षा अधिनियम के तहत बने राशन कार्डों का अब वितरण नहीं हो पाएगा। चुनाव आयोग के आदेश के बाद जिला प्रशासन ने करीब 60 हजार राशन कार्डों के वितरण पर रोक लगा दी है। राशन कार्डों पर सीएम अखिलेश यादव के फोटो लगी है और सपा झंडे के रंग की दो पट्टियां भी बनी हैं।
विज्ञापन
खाद्य एवं सुरक्षा अधिनियम के तहत पात्र गृहस्थी के राशन कार्ड बनाए गए थे। यह कार्य पिछले लंबे अरसे से चल रहा है। जिला पूर्ति विभाग में राशन कार्ड वितरण के लिए आए थे।
विज्ञापन
इन राशन कार्डों को तहसीलवार वितरण के लिए भेजा गया था, लेकिन पूर्ति विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के चलते अभी तक इन राशन कार्डों का वितरण नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
जानकार सूत्र बताते हैं कि जिले की पांचों तहसीलों में भेजे गए करीब सवा लाख राशन कार्डों में करीब 60 हजार राशन कार्डों का वितरण नहीं हो पाया है। इन राशन कार्डों पर सीएम अखिलेश यादव की फोटो लगी है।
चुनाव आयोग के निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने इन राशन कार्डों के वितरण पर रोक लगा दी है। इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी कमलेश कुमार गुप्ता ने बताया कि आयोग के निर्देर्शों का पालन कराया जा रहा है। राशन कार्डो का वितरण चुनाव के बाद कराया जाएगा।