फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   I raised a female monkey just like a child; they beat her to death...

Hardoi News: मैंने बच्चे की तरह पाली बंदरिया, इन्होंने पीट-पीटकर मार डाली...

Mon, 26 Oct 2026 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
I raised a female monkey just like a child; they beat her to death...
बेनीगंज। कोतवाली क्षेत्र के लोधखेरवा में स्थित मंदिर के पुजारी ने बंदरिया को बच्चों की तरह पाला। गांव के ही एक व्यक्ति ने अपने साथी की मदद से बंदरिया को पीट पीटकर मार डाला। घटना से आहत और परेशान पुजारी की शिकायत पर पुलिस ने एक शख्स को नामजद करते हुए अज्ञात के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

संडीला कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुर निवासी संजीत दास जैन बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के लोधखेरवा में स्थित वैष्णों देवी मंदिर के पुजारी हैं। पुलिस से की शिकायत में उन्होंने बताया कि वह एक बंदरिया पाले थे। बंदरिया की परवरिश अपने बच्चे की तरह की थी। बच्चे की तरह ही उसे रोज दूध पिलाकर पाला था। बीती दस अक्तूबर की दोपहर डेढ़ बजे संजीत नहाने गए थे।
विज्ञापन

वापस आने पर बंदरिया नहीं मिली। काफी तलाशने पर पता चला कि लोधखेरवा निवासी गोलू ने अपने साथी के साथ मिलकर उनकी बंदरिया को पीट पीटकर मार डाला। इसके बारे में जब संजीत ने आरोपी से पूछताछ की तो उन्हें धमकाया। दावा है कि बंदरिया को पकड़ते हुए और उसको मारते हुए वीडियो भी संजीत के पास है। कोतवाल अतुल सिंह ने बताया कि पशु क्रूरता अधिनियम समेत कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। वीडियो की जांच भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed