पति पसंद नहीं, ससुराल नहीं जाऊंगी: नवविवाहिता बोली- निकाह के पहले लड़का नहीं दिखाया, जानिए क्या है पूरा मामला
Hardoi Crime: कोतवाल राजदेव मिश्रा का कहना है कि युवती बालिग है। न्यायालय में उसका बयान दर्ज करा दिया जाएगा। उसके बाद आगे का निर्णय होगा।
विस्तार
हरदोई जिले के शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में निकाह के दो दिन बाद पति पसंद न आने की बात कहकर विवाहिता एक युवक के साथ चली गई। विवाहिता की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई, तो पुलिस ने उसे बरामद कर लिया। इसके बाद विवाहिता ने ससुराल न जाने की बात साफ तौर पर कह दी।
शाहाबाद कस्बे के एक मोहल्ला निवासी युवती (22) का निकाह 20 नवंबर को शाहजहांपुर शहर के लालइमली मोहल्ला निवासी मुन्ना के साथ हुआ था। दो दिन बाद चौथी पर युवती मायकेआई। इसके बाद पड़ोस में रहने वाले युवक के साथ चली गई।
विवाहिता की मां ने बहलाकर ले जाने की तहरीर शाहाबाद निवासी चांद मियां के खिलाफ दी, तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसके बाद पुलिस ने विवाहिता को बरामद कर लिया। कोतवाली लाई गई विवाहिता ने पुलिस से कहा कि निकाह के पहले लड़का नहीं दिखाया गया था।
न्यायालय में बयान दर्ज कराया जाएगा
इससे निकाह हुआ है, वह युवती को पसंद नहीं है। इसलिए वहां नहीं जाएगी। वहीं, मामले में कोतवाल राजदेव मिश्रा का कहना है कि युवती बालिग है। न्यायालय में उसका बयान दर्ज करा दिया जाएगा। उसके बाद आगे का निर्णय होगा और उसके अनुसार कार्रवाई होगी।