मैं जाति का नहीं, जनता का नेता हूं : नरेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। मैं जाति के आधार पर राजनीति नहीं करता इसीलिए सभी की प्यार और समर्थन मुझे मिलता है। आप लोगों की बदौलत ही हमारी चौथी पीढ़ी राजनीति कर रही है। देश में शायद ही ऐसे परिवार होंगे जिनकी चौथी पीढ़ी राजनीति कर रही है। यह बात आर्यकन्या इंटर कॉलेज में हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में सपा महासचिव और सांसद नरेश अग्रवाल ने कही।
सपा नेता ने कहा कि 500-1000 का नोट बंद होने से आम आदमी की कमर टूट गई है। गरीब आदमी जरूरतमंद चीजों के लिए परेशान है। मोदी का नशा जनता से उतरने लगा है। सांसद ने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार ने आम जनता के लिए काम किए हैं। प्रदेश में दोबारा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नेतृत्व में सपा की सरकार बनेगी।
सांसद ने कहा मेरे परिवार और मुझ पर जो भरोसा जिले की जनता ने किया है उसे कभी टूटने नहीं दूंगा। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल ने कहा क आप लोगों से जो वादे किए थे उन्हें पूरा करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि अगर कोई कमी रह गई है तो लोग उनसे कह सकते हैं। लोगों की मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराना उनकी पहली प्राथमिकता है। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख धर्मेंद्र सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रेम सिंह, ब्लाक प्रमुख उदयवीर सिंह, शिशुपाल सिंह, नाहर सिंह, त्रिलोकी सिंह, सतीश सिंह, उदय राज सिंह, विजय सिंह आशा, मोहनीश सिंह चंदेल आदि मौजूद रहे।
सपा के राष्ट्रीय महासचिव नरेश अग्रवाल ने अपने वैटगंज स्थित आवास पर पत्रकारों से चर्चा में कहा कि 500 और 1000 रुपये के नोट बंद कर प्रधानमंत्री मोदी ने एक तरह से अपातकाल लागू कर दिया है। इससे किसान, मजदूर और व्यापारी सभी वर्ग परेशान हैं। समाजवादी पार्टी इस मुद्दे को संसद के अगले सत्र में पहले ही दिन उठाएगी।
सांसद ने कहा कि विदेश बैंकों में जमा काला धन लाने में नाकाम मोदी सरकार ने जनता का ध्यान बांटने के लिए नोट बंद करने का कमद उठाया है। ये कदम जनता के हित में नहीं है। नोट बंद होने से सबसे ज्यादा महिलाओं में गुस्सा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई पर काबू करने और रोजगार देने में भी फेल साबित हुई है।
सपा महासचिव ने पाकिस्तान में हुई सर्जिकल स्ट्राइक पर भी श्वेतपत्र जारी करने की मांग की। उन्होंने कहाकि केंद्र सरकार जनता को बताई कि कहां सर्जिकल स्ट्राइक हुई। सीमा पर सेना के जवान रोज शहीद हो रहे हैं। केंद्र सरकार पहले पाकिस्तान पर लगाम कसे। सांसद नरेश ने कहा कि वह संसद में मांग करेंगे कि अगले बजट में आयकर छूट की सीमा 5 लाख रुपये की जाए।