फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   husband take child away, police give back to mother

शराबी पति ने पत्नी से छीना बच्चा, पुलिस ने मां को सौंपा

Sun, 08 May 2022 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
husband take child away,  police give back to mother
हरपालपुर। थाना क्षेत्र के कठेठा गांव निवासी महिला ने थाने में दी गई तहरीर में पति पर शराब पीकर गाली गलौज व मारपीट करने व बच्चा छीनने का आरोप लगाया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने रविवार को मासूम को उसकी मां के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

हरपालपुर थाना क्षेत्र के कठेठा निवासी गीता ने बताया कि पति नन्हे रोजाना शराब पीकर घर आता है। गालीगलौज कर मारपीट करता है। शराबी पति से परेशान महिला ने मायके जाने का निर्णय किया।
विज्ञापन

उसने पिता को ससुराल बुलाया। मायके जा रही पत्नी से शराबी पति ने उसका मासूम बच्चा छीन लिया। मामले की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक उमाकांत दीपक ने रविवार को हरपालपुर थाने के उप निरीक्षक रफीक अहमद, महिला कांस्टेबल पूनम वर्मा को मौके पर भेजा। पुलिस ने कठौता गांव पहुंच कर मदर्स डे पर मासूम बच्चे को उसकी मां से मिला दिया। महिला की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed