फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Husband kills wife with a grinding stone, locks the house door, and flees.

Hardoi News: सिलबट्टे से पत्नी की हत्या कर मकान के दरवाजे बंद कर भागा पति

Fri, 17 Jul 2026 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Husband kills wife with a grinding stone, locks the house door, and flees.
बेहंदर (हरदोई)। कासिमपुर थाना क्षेत्र के गौरीदायमपुर में शुक्रवार देर शाम पति ने सिलबट्टे से वार कर पत्नी की हत्या कर दी। घटना के बाद मकान का दरवाजा बाहर से बंद कर पति भाग गया। उसे भागता देख पड़ोसियों को शंका हुई। घर जाकर देखा तो घटना का पता चला।
विज्ञापन

गौरी दायमपुर निवासी कुंजबिहारी गुप्ता गांव में ही मजदूरी करते हैं। उनकी शादी सामूहिक विवाह समारोह में वर्ष 2017 में लखनऊ जनपद के चौक निवासी मोनी (35) के साथ हुई थी। शुक्रवार देर शाम लगभग 7:30 बजे कुंज बिहारी शराब के नशे में घर पहुंचा था। इस दौरान उसका पत्नी से विवाद हो गया। विवाद के बीच ही कुंज बिहारी ने पास में रखे सिलबट्टे से मोनी के सिर, आंख और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। मौके पर ही मोनी की मौत हो गई।
विज्ञापन

इसके बाद कुंज बिहारी मकान के बाहर निकला और दरवाजे बाहर से ही बंद कर दिए। यहां से उसे भागता देख पड़ोस में रहने वाले लोगों को कुछ शंका हुई तो वह लोग फौरन उसके घर पहुंचे। बाहर से बंद दरवाजा खोलकर अंदर गए तो बरामदानुमा कमरे में मोनी का शव पड़ा था। घटना का पता चलने पर कुछ ही देर में भीड़ लग गई। जानकारी पर प्रभारी निरीक्षक घनश्याम राम भी पहुंच गए। घटना को लेकर पड़ोसियों से पूछताछ की। फॉरेंसिक टीम ने मौके से जरूरी नमूने जुटाए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



...और बच गया मासूम बेटा
कुंज बिहारी तीन भाइयों में सबसे छोटा है। उसके सबसे बड़े भाई टुन्नी की मौत हो चुकी है। दूसरे नंबर का भाई गुड्डू गांव में अलग मकान में रहता है। घटना के वक्त वह गौसगंज गया था। मृतका के जेठ टुन्नी का बेटा सचिन दिल्ली में एक फैक्टरी में काम करता है। चार दिन पहले ही सचिन मोनी के बेटे युवराज (4) को अपने साथ दिल्ली ले गया था। ग्रामीणों का कहना है कि घर में होने वाले कलह से बच्चे को बचाने के लिए मोनी ने उसे दिल्ली भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed