फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Husband killed wife with an axe and sat weeping beside the body.

Hardoi News: पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर शव के पास बैठकर रोता रहा पति

Sun, 11 Oct 2026 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Husband killed wife with an axe and sat weeping beside the body.
फोटो-18- हत्यारोपी लल्लू। संवाद
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के घमोइया में कारखाना चलाने वाले शख्स ने कुल्हाड़ी से पत्नी की गर्दन काटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव के पास बैठकर रोता रहा। रविवार सुबह ग्रामीणों से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने मकान से सटे खेत में गड्ढे से शव बरामद कर लिया। आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पति का कहना है कि पत्नी फोन पर किसी युवक से बात करती थी, कई बार समझाने के बाद भी नहीं मान रही थी।
विज्ञापन

घमोइया निवासी लल्लू सिंह ने गांव से 300 मीटर दूर गेहूं पीसने और धान कूटने का कारखाना लगा रखा है। उनकी शादी पांच साल पहले सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के नगरा निवासी दुर्गावती उर्फ दुर्गा (25) के साथ हुई थी। कारखाने के पीछे बने कमरे में दंपती अपने तीन साल के बेटे के साथ रहते थे। रविवार सुबह ग्रामीणों ने पुलिस को दुर्गा की हत्या किए जाने की सूचना दी। साथ ही शव कारखाने के पास ही गड्ढे में पड़े होने के बारे में बताया। इस पर एएसपी पूर्वी सुबोध गौतम, सीओ सिटी अजीत चौहान, शहर कोतवाल संजय त्यागी, सुरसा थानाध्यक्ष विश्वास शर्मा मौके पर पहुंचे। वहां से लल्लू सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान लल्लू ने पुलिस को बताया कि दुर्गा एक युवक से मोबाइल पर बाते करती थी। कई बार उसने मना किया लेकिन दुर्गा नहीं मानी। शनिवार आधीरात के बाद भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ तो लल्लू ने पीछे से गर्दन पर वार कर दुर्गा की हत्या कर दी। इस दौरान उसे धक्का दे दिया तो वह पड़ोस के खेत में बने गड़्ढे में जा गिरी। इसके बाद लल्लू वहीं बैठकर रात भर रोता रहा। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर घटना में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मृतका के पिता बोले- दहेज के लिए हुई हत्या
आरोपी लल्लू ने पुलिस काे हत्या किए जाने की वजह दुर्गा की एक युवक से नजदीकियां बताई हैं। इसके ठीक उलट मृतका के पिता नगरा निवासी अरविंद कुमार ने दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस से की शिकायत में उन्होंने बताया कि बेटी की शादी 13 मई 2021 को लल्ला सिंह से की थी। शादी में दहेज भी दिया था। इसके बाद भी लल्ला मोटर साइकिल की मांग कर रहा था। इसको लेकर दुर्गा को परेशान करता था। आरोप है कि इसी वजह से लल्ला ने दुर्गा की हत्या कर दी।


कहा था उसी के साथ चली जाओ, नहीं गई तो क्या करता ...
पुलिस महकमे से जुड़े सूत्र बताते हैं कि लल्लू सिंह ने पत्नी दुर्गा को कई बार समझाया था। लल्लू ने पुलिस को बताया कि उसने यहां तक कहा था कि जिस लड़के से बात करती हो उसी के साथ चली जाओ। इस पर भी दुर्गा तैयार नहीं थी। उसने पुलिस से साफ कहा कि ऐसा नहीं करता तो क्या करता। आरोपी मौके से भागा नहीं इसलिए पुलिस अफसर भी अनौपचारिक तौर पर उसकी बात को सही मान रहे हैं। हालांकि कार्रवाई मृतका के पिता की शिकायत पर दर्ज मामले के आधार पर होगी।

फोटो-18- हत्यारोपी लल्लू। संवाद

फोटो-18- हत्यारोपी लल्लू। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed