{"_id":"61aa5f9494d2ec15956cadb3","slug":"husband-killed-wife-hardoi-news-knp6675301177","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंधों के शक पर पति ने की थी पत्नी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध संबंधों के शक पर पति ने की थी पत्नी की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। बेहटागोकुल थाना क्षेत्र में महिला की हत्या कर शव फेंके जाने के मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पति ने ही अवैध संबंधों के शक में पत्नी की डंडा मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
30 नवंबर को बेहटागोकुल थाना क्षेत्र में शिरोमननगर के निकट सुखेता नदी के पुल के पास महिला का शव मिला था। एक दिसंबर को शव की शिनाख्त परवेश उर्फ भूरा निवासी ग्राम सरॉय कमालुद्दीनपुर कोतवाली शाहाबाद ने पत्नी विनीता के रूप में की थी। पोस्टमार्टम में डंडा मारने और गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद से पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी।
अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दुर्गेश सिंह ने बताया कि परवेश को शक था कि उसकी पत्नी के अवैध संबंध किसी से हैं। इसके कारण उसने डंडे से विनीता को मारा था। इसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने शुक्रवार को शिरोमननगर तिराहे से परवेश को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में इस्तेमाल किया गया डंडा भी पुलिस ने बरामद किया है।