{"_id":"6082fe1c8ebc3e24575153b3","slug":"husband-hardoi-news-dies-bike-collision-wife-injured-hardoi-news-knp625037662","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से पति की मौत, पत्नी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर से पति की मौत, पत्नी घायल
विज्ञापन
फोटो-9- जिला अस्पताल की मोर्चरी के बाहर मौजूद मृतक के परिजन। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। पिहानी कोतवाली क्षेत्र में बहादुर नगर - सहादत नगर मार्ग पर बाइक सवार दंपती को दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। घटना में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी घायल हो गई।
ग्राम बहादुर नगर निवासी साहेब लाल (52) खेती करते थे। गुरुवार को वह अपनी पत्नी झब्बो (50) को लेकर दवा लेने के लिए सहादत नगर बाइक से जा रहे थे।
रास्ते में मधवापुर मोड़ के निकट दूसरी बाइक ने साहेब लाल की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर मधवापुर में ही रहने वाले साहेब लाल के एक करीबी रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए और घायल दंपती को जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे।
जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद साहेब लाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं झब्बो का एक हाथ घटना में टूट गया। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया। पिहानी कोतवाल महेश चंद्र ने बताया कि घटना संज्ञान में नहीं है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।