{"_id":"ecde5768f761a33d1d2bee2fad662c36","slug":"husband-dispute-woman-died-by-hanging-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति से विवाद में महिला ने फांसी लगाकर जान दी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति से विवाद में महिला ने फांसी लगाकर जान दी
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
Updated Thu, 20 Aug 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र में पति के साथ हुए विवाद
विज्ञापन
में विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। मायके पक्ष ने ससुरालीजनों
पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर
पोस्टमार्टम को भेजा।
उधर, इस बाबत थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार, बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के कसबा निवासी रूबी (24) पत्नी सोनपाल बुधवार को अपने बच्चों को पीट रही थी। जिस पर पति ने उसे मना किया। इससे नाराज होकर उसने बुधवार को फांसी लगाकर जान दे दी।
घटना से परिजनों का कोहराम मच गया। उधर, रूबी के पिता शिशुपाल निवासी अलीशाबाद थाना टड़ियावां ने बताया कि ससुरालीजन दहेज की मांग के चलते रूबी को आए दिन प्रताड़ित करते थे। उन्होंने पति सोनपाल, ससुर राजाराम, सास व सोनपाल के मामा रामऔतार निवासी औरनी पर दहेज के कारण गला दबाकर हत्या कर शव फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया।
रूबी के पिता शिशुपाल ने यह भी आरोप लगाया कि सोनपाल का मामा रूबी के साथ सोनपाल की शादी करने के लिए राजी नहीं थे,। इसलिए वह उसको प्रताड़ित करते थे। आरोप लगाया कि उन्हीं के कहने पर उन लोगों ने उसकी पुत्री की हत्या कर दी।
बताया कि रूबी की शादी पांच साल पहले हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। उधर, थानाध्यक्ष नरेश चंद्र जौहरी ने बताया कि विवाहिता ने आत्महत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।