Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Husband commits suicide by hanging himself after a dispute with his wife

Hardoi News: पत्नी से विवाद के बाद पति ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

Sun, 05 Oct 2025 10:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
Husband commits suicide by hanging himself after a dispute with his wife
फोटो-16- छोटेलाल। स्रोत: परिजन
भरावन। मजदूरी के रुपये शराब पीने में खर्च करने पर शनिवार रात पति-पत्नी का विवाद हो गया। इससे नाराज पति ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना अतरौली थाना क्षेत्र के पत्थरताली स्थित एक ईंट भट्ठे के पास की है।
विज्ञापन

नेवादा विजय निवासी छोटेलाल उर्फ छोटई (42) पत्थरताली स्थित ईंट भट्ठे पर पथाई का काम करते थे। ईंट भट्ठे के पास ही झोपड़ी में पत्नी और बच्चों के साथ रहते थे। पत्नी छुटक्की के मुताबिक, शनिवार शाम ठेकेदार ने हफ्ते भर की मजदूरी की रकम छोटेलाल को दी थी। रात में झोपड़ी के बाहर ही छोटेलाल ने मजदूर ठेकेदार और एक मजदूर के साथ शराब पी थी। इसके बाद वह घर पहुंचा। यहां बेटी की शादी में कुछ माह पहले लिए गए लोन की किस्त न देने और मजदूरी के रुपये शराब पीने में खर्च करने को लेकर पति पत्नी के बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन

छुटक्की ने बताया कि आधीरात के बाद दो बजे तक छोटेलाल घर पर रहा और इसके बाद बिना कुछ बताए चला गया। लगभग तीन बजे छुटक्की पति को वापस झोपड़ी में ले आई। इसके बाद वह सो गई। रविवार सुबह झोपड़ी के पास ही शीशम के पेड़ में छोटेलाल का शव रस्सी के फंदे से लटका मिला। इसकी जानकारी छुटक्की ने पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक सतीश चंद्र ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामला खुदकुशी का है। पत्नी ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



80 हजार रुपये लिया था लोन, 2200 रुपये की थी किस्त
छुटक्की ने बताया कि बड़ी बेटी सरेाजनी की शादी की थी। इस दौरान मलिहाबाद स्थित एक बैंक से 80 हजार रुपये का लोन लिया था। इस लोन की किस्त 2200 रुपये प्रतिमाह जाती है। बीते बृहस्पतिवार को किस्त जमा होनी थी लेकिन किस्त जमा नहीं हुई। शनिवार रात मजदूरी मिलने पर छुटक्के ने शराब पी ली।

फोटो-16- छोटेलाल। स्रोत: परिजन

फोटो-16- छोटेलाल। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed