{"_id":"690a381916883edbbe0e0f3f","slug":"husband-commits-suicide-after-complaining-to-his-father-in-law-about-his-wife-talking-to-another-man-hardoi-news-c-12-1-knp1086-1317920-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पत्नी को दूसरे युवक से बात करते देख ससुर से की शिकायत, डांट पड़ी तो पति ने कर ली खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पत्नी को दूसरे युवक से बात करते देख ससुर से की शिकायत, डांट पड़ी तो पति ने कर ली खुदकुशी
विज्ञापन
बेनीगंज। पत्नी को किसी युवक से मोबाइल पर बात करते देख पति आहत हो गया। उसने पत्नी की शिकायत अपने ससुर से की। ससुर ने युवक को ही डांट दिया। परेशान होकर युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक का शव सोमवार रात जमुनिया गांव से कुछ दूर फंदे से लटका मिला।
जमुनिया गांव निवासी अंकुल (22) चाट का ठेला लगाते थे। सीतापुर जनपद के नीमसार थाना क्षेत्र के गुलहरिया गांव निवासी शैलेंद्र की पुत्री रजनी के साथ छह माह पहले अंकुल की शादी हुई थी। पिता सत्यपाल के मुताबिक, सोमवार शाम रजनी किसी युवक से मोबाइल पर बात कर रही थी। अंकुल ने उसे बात करते देख लिया था। अंकुल ने रजनी की शिकायत ससुर से की लेकिन ससुर ने उल्टा अंकुल को ही डांट दिया। इसके बाद वह बिना कुछ बताए घर से चले गए। देर शाम वापस न आने पर परिजनों ने उनकी तलाश की।
इस दौरान अंकुल का शव गांव से कुछ दूरी पर गोमती नदी के किनारे चिलबिल के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच कर मौके से नमूने जुटाए। कोतवाल ओमप्रकाश सरोज ने बताया कि परिजनों ने तहरीर में किसी पर कोई आरोप नहीं लगाए हैं। अगर कोई दूसरी तहरीर देंगे तो उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।