{"_id":"684db076192fc908c10171b6","slug":"husband-brought-a-fan-to-give-relief-wife-quarreled-and-drank-poison-and-died-hardoi-news-c-213-1-hra1006-132818-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पति राहत देने को लाया फर्राटा पंखा, पत्नी ने झगड़कर पी लिया जहर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पति राहत देने को लाया फर्राटा पंखा, पत्नी ने झगड़कर पी लिया जहर, मौत
विज्ञापन
हरदोई। गर्मी से राहत पाने के लिए फर्राटा पंखा खरीदकर लाने पर दंपती के बीच शुक्रवार को विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि विवाहिता ने जहरीला पदार्थ पी लिया। शुक्रवार देर रात हालत बिगड़ने पर उसे एक प्राइवेट अस्पताल लाया गया। यहां उसकी मौत हो गई। मृतका के भाई ने जीजा पर जहरीला पदार्थ पिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के रुकमनापुर निवासी राधेश्याम की पुत्री नेहा (22) की शादी कोतवाली क्षेत्र के खद्दीपुर निवासी रमेश के पुत्र अमित कुमार से 12 मई 2021 को हुई थी। नेहा के ससुर रमेश के मुताबिक अमित शुक्रवार रात फर्राटा पंखा लाया था। इसी वजह से पति-पत्नी में कहासुनी होने लगी। इस दौरान नेहा ने कमरे में जाकर भैंस की किलनी हटाने वाली दवा पी ली।
उसके मुंह से झाग आते देखकर परिजन उसे शहर के प्राइवेट अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिजन शव गांव ले आए। मृतका के भाई शेर बहादुर उर्फ लालाराम ने मौत के हालात में संदेह जताते हुए पुलिस को सूचना दी। शुक्रवार आधी रात पुलिस आई। फॉरेंसिक टीम ने नमूने जुटाए। मृतका के परिवार में एक पुत्र अभय व एक पुत्री सुहाना है।