{"_id":"692c808789576b7bf7017388","slug":"husband-and-wife-consumed-poisonous-substance-after-a-dispute-over-washing-clothes-hardoi-news-c-213-1-hra1006-141137-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: कपड़े धोने को लेकर हुए विवाद में पति-पत्नी ने खाया जहरीला पदार्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: कपड़े धोने को लेकर हुए विवाद में पति-पत्नी ने खाया जहरीला पदार्थ
विज्ञापन
हरदोई। कपड़े धाने से इन्कार करने पर पत्नी का पति से विवाद हो गया। पत्नी ने फंदा लगाकर खुदकुशी की कोशिश की। परिजनों ने उसे देख लिया और बचा लिया। दोपहर बाद पति ने और फिर पत्नी ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
ग्राम चरौली निवासी धर्मेंश (23) की शादी तीन साल पहले नीशू (22) के साथ हुई थी। धर्मेंश के चाचा अतुल के मुताबिक, रविवार की दोपहर धर्मेंश ने पत्नी से कपड़े धोने के लिए कहा। पत्नी ने कपड़े धोने से इनकार कर दिया। इससे नाराज होकर धर्मेश ने कमरे में रखा बक्सा फेंक दिया। विवाद बढ़ने पर नीशू कमरे में चली गई और उसने फंदा लगाने की कोशिश की। परिजनों ने देख लिया तो फंदे से उतारकर नीशू को समझाकर मामला शांत करा दिया। शाम को धर्मेश ने घर में ही जहरीला पदार्थ खा लिया।
उसकी तबीयत बिगड़ी तो परिजनों को पता चला। परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज गए इसी बीच निशू ने भी कमरे मेें जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया। निशू को भी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि घटना संज्ञान में आई है। कोई शिकायत नहीं मिली है। परिजनों से बात कर कार्रवाई की जाएगी। नीशू को उल्टी और चक्कर आने लगे। परिजन नीशू को भी मेडिकल कॉलेज लाए। चिकित्सक ने दोनों का इलाज करके भर्ती कर लिया। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि शिकायती पत्र मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।