{"_id":"5f1c6c318ebc3e637b03e7d0","slug":"husband-and-his-women-friend-arrested-in-wife-murder-hardoi-news-knp573255342","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी का हत्यारोपी व उसकी महिला मित्र गिरफ्तार, गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी का हत्यारोपी व उसकी महिला मित्र गिरफ्तार, गए जेल
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में पत्नी का हत्यारोपी उमेश व उसकी महिला मित्र। संवाद
- फोटो : HARDOI
संडीला। कस्बे में शनिवार सुबह बस अड्डे के पास से पत्नी के हत्यारोपी को उसकी महिला मित्र संग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अवैध संबंध के विरोध पर पत्नी की हत्या करने की बात स्वीकार की है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम जनगांव निवासी राम स्वरूप पुत्र रामलाल ने गुरुवार को पुलिस को तहरीर दी थी। इसमें आरोप लगाया था कि उसके बहनोई उमेश पुत्र बाबूलाल निवासी ग्राम देउपाई थाना अतरौली (वर्तमान पता मोहल्ला मंडई कस्बा संडीला) ने अपनी महिला मित्र सोनी पत्नी स्व. छोटकन्ने निवासी जगगांव पट्टी थाना अतरौली के साथ मिलकर 13 जुलाई को पत्नी सरिता (40) की हत्या कर दी। इसके बाद उसे सरिता द्वारा फांसी लगाए जाने की सूचना दी थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।
कोतवाल सूर्य प्रकाश शुक्ला ने बताया कि शनिवार को मुखबिर की सूचना पर हत्यारोपी उमेश व उसकी महिला मित्र सोनी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी के महिला मित्र से संबंध थे, जिसको लेकर सरिता ऐतराज जताती थी। दोनों में इसी बात पर विवाद होता रहता था। इससे तंग आकर उसने सरिता की हत्या कर दी थी। कोतवाल सूर्य प्रकाश शुक्ला ने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।