{"_id":"6609e7a2fe44a1075b08c414","slug":"hurt-by-husbands-death-wife-commits-suicide-by-hanging-herself-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-112628-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पति की मौत से आहत पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पति की मौत से आहत पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान
Mon, 01 Apr 2024 04:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Mon, 01 Apr 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के बर्रैयापुरवा गांव में पति की मौत से आहत पत्नी ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
बर्रैयापुरवा निवासी रामरानी (50) के पति रामविलास का बीमारी के कारण बीती नौ मार्च को निधन हो गया था। इसके बाद से रामरानी काफी परेशान थी और अवसाद में चली गई थी।
शनिवार रात उसने बेटे संदीप के साथ खाना खाया और फिर कमरे में सोने चली गई। रविवार सुबह जब काफी देर तक रामरानी नजर नहीं आई तो बेटे संदीप ने उसे कमरे में जाकर देखा। कमरे में उसका शव रस्सी के फंदे से लटक रहा था।
संदीप ने पुलिस को सूचना दी। देहात कोतवाल अनिल सैनी ने बताया कि पति की मौत से परेशान होकर रामरानी ने खुदकुशी की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)