{"_id":"616319428ebc3e1dd3696c35","slug":"hurt-by-being-implicated-in-a-fake-case-the-young-man-committed-suicide-hardoi-news-knp6575059129","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी मुकदमे मे फंसाए जाने से आहत युवक ने फांसी लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी मुकदमे मे फंसाए जाने से आहत युवक ने फांसी लगाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हूंसेपुर में रविवार दोपहर युवक ने निजी ट्यूबवेल में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस को युवक की जेब से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें महिला द्वारा फर्जी मुकदमे में फंसाने से आहत होकर खुदकुशी करने का जिक्र है।
हूंसेपुर निवासी आशुतोष (26) खेती करता था। रविवार दोपहर गांव से एक किलोमीटर दूर निजी ट्यूबवेल के कमरे में उसने फांसी लगाकर जान दे दी। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने शव फंदे से उतारकर पुलिस को सूचना दी। परिजनों के मुताबिक आशुतोष अविवाहित था। वह तीन भाइयों में छोटा था। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक की जेब से पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया है। जिसमें परिवार की एक महिला द्वारा फर्जी मुकदमे में फंसाने की बात लिखी थी। आशुतोष पर मुकदमा लिखे जाने के आदेश के चलते घर आकर पुलिस के पूछताछ करने का जिक्र है। परिजनों ने फर्जी मुकदमे से आहत होकर खुदकुशी करने की बात कही है। प्रभारी निरीक्षक विद्यासगर पाल ने पुलिस की दबिश की बात से इनकार किया है। बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।