{"_id":"573381384f1c1b9b37919dc4","slug":"ht-is-five-hours-without-electricity-in-line-fault","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी लाइन में फाल्ट से पांच घंटे रही बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटी लाइन में फाल्ट से पांच घंटे रही बिजली गुल
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Thu, 12 May 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
बिजली संकट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। शाहजहांपुर से रोजा के बीच हाईटेंशन लाइन में फाल्ट होने की वजह से बुधवार को जिले में मेन सप्लाई फेल हो गई। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब पांच घंटे बाद सप्लाई शुरू होने पर लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन
बुधवार को सुबह करीब पौने 11 बजे बिजली गुल हो गई जिससे लोगों का गर्मी से हाल बुरा हो गया। विभागीय अधिकारी ने पहले तो बताया कि अघोषित कटौती हो गई लेकिन बाद में शाहजहांपुर से रोजा के बीच हाईटेंशन लाइन में फाल्ट आने की जानकारी दी गई। जिस वजह से जिले की आपूर्ति दिन भर बाधित रही। इधर, बिजली के अभाव में घराें में भी कामकाज प्रभावित रहा। वहीं विद्युत चलित मशीनरी व कल-कारखाने भी बंद रहे।
विज्ञापन
आटा चक्की व कोल्हू बंद होने से व्यापारियों को भी नुकसान हुआ और गांव से आए लोगाें को भी काम पूरा न होने की वजह से मायूस होकर लौटना पड़ा।वहीं जब दोपहर बाद पौने चार बजे आपूर्ति सुचारू हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली। लेकिन इसके बाद भी बिजली की आवाजाही लगी रही। जिससे घरों में रखे इन्वर्टर भी ठप हो गए। उपखंड अधिकारी पारेषण अजीत कुमार सिंह ने बताया कि शाहजहांपुर में हाईटेंशन लाइन ब्रेक डाउन हो जाने की ही सूचना प्राप्त हुई थी जिस वजह से जिले में करीब पांच घंटे बिजली आपूर्ति नहीं की जा सकी।
विज्ञापन