{"_id":"acc7c684473d3d05ac39949e96f0733c","slug":"housing-will-survey-characters-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास पात्रों का होगा सर्वेक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास पात्रों का होगा सर्वेक्षण
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sat, 11 Apr 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
नया वित्तीय वर्ष 15-16 की शुरुआत होने के साथ ही
विज्ञापन
नवीन कार्यों का श्रीगणेश होने लगा। नवीन वित्तीय वर्ष में चयनित किए गए
समग्र ग्रामों में आवास पात्रों को लाभान्वित करने के लिए रूपरेखा तय हो गई
है। शासन के आला अधिकारियों की बैठक में लोहिया आवास के लिए पात्राें का
सर्वेक्षण कर सत्यापन करने के निर्देश दिए गए।
ग्राम्य विकास आयुक्त ने जनपद के अफसराें को आवास के लिए पात्रों का सत्यापन 30 अप्रैल तक सर्वेक्षण पूरा कराने के निर्देश दिए। गरीबों को आवास मुहैया कराने को इंदिरा आवास और लोहिया आवास योजना संचालित हो रही है। जिसमें लोहिया ग्रामीण आवास योजना शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है।
लोहिया ग्रामीण आवास योजना में आवासहीन बनाने को तीन लाख रुपये मिलते हैं। साथ ही आवास में रोशनी को सोलर लाइट भी दी जाती है। अब वित्तीय वर्ष 15-16 के अंतर्गत चयनित समग्र ग्रामों के पात्रों को लाभान्वित किया जाना है। ज्ञात हो कि वित्तीय वर्ष 15-16 में चयनित समग्र ग्रामों का चयन किया जा चुका है और अब चयनित समग्र ग्रामों में लोहिया आवास के पात्रों का सर्वेक्षण कर सत्यापन कराया जाएगा।
जिसको लेकर ग्राम्य विकास आयुक्त ने दिशा निर्देश जारी कर दिए। प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद उन्हाेंने लोहिया आवास के पात्रों का सर्वेक्षण कराते हुए त्रि-सदस्यीय समिति के माध्यम से सत्यापन कर चिन्हांकन करने के निर्देश दिए हैं।
प्रमुख सचिव के निर्देश ग्राम्य विकास आयुक्त कामरान रिजवी ने 30 अप्रैल तक कार्यवाही पूरी करने के लिए कहा है। जिसमें उन्हाेेंने समय सारिणी निर्धारित करते हुए अनुसूचित जाति, जनजाति एवं सामान्य जाति के पात्रों की सूची अलग अलग बनाने के निर्देश दिए हैं।
उधर, ग्राम्य विकास आयुक्त ने जिला स्तर पर एक बैठक कर त्रि-सदस्यीय समिति का गठन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जनपद के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिला स्तर पर बैठक कर रणनीति तैयार की जाए और अधीनस्थ कर्मचारियों और अधिकारियों को प्रत्येक स्थिति में समयबद्ध तरीके से चिह्नित लाभार्थियों की सूची बनाकर भेजी जाए।