फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Housing scheme installment did not come even after one year

एक वर्ष बाद भी नहीं आया आवास योजना किश्त

Sat, 19 Jun 2021 10:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Housing scheme installment did not come even after one year
फोटो-12- मोहल्ला खुरमुली में इस पन्नी तान कर गुजारा कर रही नूर बानों। संवाद - फोटो : HARDOI
पिहानी। सारी प्रक्रिया पूर्ण करने के एक साल बाद भी प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र लाभार्थियों के खाते में रुपये नहीं भेजे जा सके हैं। बारिश से पहले पक्के आवास का निर्माण न हो पाने के कारण कई परिवारों को कच्ची छतों के नीचे या पन्नी डालकर रहना पड़ रहा है। लाभार्थियों ने आवास योजना की पहली किस्त जल्द से जल्द जारी किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला खुरमुली निवासी नूर बानो, मोहल्ला मिश्राना निवासी बृजनंदन वर्मा, मोहल्ला नागर उत्तरी की नूर जहां व मोहल्ला खुरमुली की तहजीब समेत कई अन्य ऐसे लोग हैं, जिन्होंने लगभग डेढ़ साल पहले प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन किया था। आवेदन के साथ ही पात्रों द्वारा सभी अभिलेख भी जमा कर दिए गए थे। आवेदन के बाद सूची में उनका नाम शामिल कर लगभग एक साल पहले फोटो व जियो टैगिंग आदि की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई थी, लेकिन एक साल बीतने के बाद भी अब तक लाभार्थियों के खाते में आवास योजना की पहली किस्त तक नहीं आई थी।
विज्ञापन

किस्त न आने व आवास का निर्माण न शुरू होने के कारण ये सभी लोग खुले आसमान के नीचे पन्नी तानकर या कच्ची छतों के नीचे रहकर जीवन यापन करने को मजबूर हैं।
लाभार्थियों का कहना है कि अन्य मौसमों में जैसे-तैसे गुजर बसर हो जाती है, लेकिन अब बारिश का मौसम शुरू हो गया है। बारिश में कच्ची छत व पन्नी के नीचे रहना खासा मुश्किल होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि वे सब लगातार अधिकारियों के यहां चक्कर काट रहे हैं, हर जगह से जल्द ही किस्त आने का आश्वासन दिया जाता है। आश्वासन के बाद भी अब तक उनके खातों में आवास योजना की किस्त नहीं आई है।
डूडा विभाग के सिविल इंजीनियर अभिजीत सिंह ने बताया कि सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर ली गईं हैं। कोरोना काल की वजह से किस्तें आने में विलंब हुआ है। कोशिश है कि एक माह के अंदर लाभार्थियों के खाते में किस्तें भिजवा दी जाएं।
- मोहल्ला खुरमुली निवासी तहजीब ने बताया कि कच्चे मकान और पन्नी तानकर रहना काफी कष्टकर है। उम्मीद थी कि जल्द ही उनका पक्का मकान होगा। सारी प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है, लेकिन अब तक आवास का सपना पूरी तरह से सच नहीं हो सका है।
मोहल्ला नागर उत्तरी निवासी नूरजहां ने बताया कि डेढ़ साल पहले शुरू हुई प्रक्रिया अब तक परवान नहीं चढ़ सकी। आश्वासन तो लगातार मिल रहे हैं, लेकिन आवास के लिए पहली किस्त अब तक उनके खाते में नहीं आई है। जिम्मेदारों से मांग है कि जल्द से जल्द लाभार्थियों के खाते में पहली किस्त भिजवाई जाए।

- मोहल्ला मिश्राना निवासी बृजनंदन वर्मा ने बताया कि जियो टैगिंग समेत अन्य प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है, लेकिन अब तक बात इससे आगे नहीं बढ़ सकी है। वे सब लगातार अधिकारियों के पास जा रहे हैं, लेकिन अधिकारी भी इस बारे में कोई जवाब नहीं दे पा रहे हैं।

फोटो-13- तहजीब। संवाद

फोटो-13- तहजीब। संवाद- फोटो : HARDOI

फोटो-14- नूर जहां। संवाद

फोटो-14- नूर जहां। संवाद- फोटो : HARDOI

फोटो-15- बृजनंदन वर्मा। संवाद

फोटो-15- बृजनंदन वर्मा। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed