फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Houses of 12 families burnt to ashes due to fire

आग से 12 परिवारों की गृहस्थी जलकर राख

Thu, 31 Mar 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Houses of 12 families burnt to ashes due to fire
बिलग्राम। कोतवाली क्षेत्र के कटरी महादेवा की एक झोपड़ी में बुधवार रात आग लग गई। लोगों की सूचना पर जब तक दमकल की गाड़ी जब तक पहुंचती, तब तक एक के बाद एक 12 परिवारों की गृहस्थी जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

राजस्व कर्मियों ने पीड़ित परिवारों को राशन और तिरपाल उपलब्ध कराकर आग से हुए नुकसान का आकलन शुरू किया है। कोतवाली क्षेत्र के कटरी महादेवा में बुधवार को देर रात एक झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई।
विज्ञापन

लपटें ऊंची-ऊंची उठती देखकर लोग घरों से बाहर निकले और फायर ब्रिगेड को सूचना देते हुए आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी, लेकिन जब तक आग पर काबू पाते एक के बाद एक 12 परिवारों की गृहस्थी राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर जब तक दमकल की गाड़ी पहुंचती, तब तक लक्ष्मी नारायण, मूलचंद, रामचंद्र, शिव बालक, सुभाष, प्रेमलाल, राकेश कुमार, रमाकांत, रामजीवन, सर्वेश, वीरेंद्र कुमार, लवकुश के झोपड़े जलकर स्वाहा हो गए।

घटना की सूचना पर तहसीलदार राजीव यादव, राजस्व निरीक्षक सुधाकर मिश्र अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तहसीलदार ने बताया कि जिनका नुकसान हुआ है, उन परिवारों को राशन और तिरपाल क़ी व्यवस्था कराई गई है। इसके साथ ही नुकसान का आकलन भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed