{"_id":"643af9aa1401f94b920e2567","slug":"household-burnt-due-to-spark-from-gas-stove-hardoi-news-c-12-1-182219-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: गैस चूल्हे से निकली चिंगारी से लगी आग से गृहस्थी जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: गैस चूल्हे से निकली चिंगारी से लगी आग से गृहस्थी जली
Sun, 16 Apr 2023 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Sun, 16 Apr 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पचदेवरा। थाना क्षेत्र के आमतारा में शनिवार की शाम एक घर में गैस चूल्हे पर खाना बनाते समय अचानक से आग लग गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से हजारों की गृहस्थी जलकर राख हो गई।
आमतारा निवासी अंसारी बेगम ने बताया कि शनिवार की शाम लगभग छह बजे गैस चूल्हे पर उनकी बेटी खाना बना रही थी। अचानक पास में टंगे कपड़े में आग लग गई। जब तक कपड़े में लगी आग बुझाते, तब तक आग पूरी झोपडी में फैल गई। जिससे उसमे रखा सामान डबल बेड, रजाई गद्दा ,तखत, चारपाई, सूटकेस,पहनने वाले कपड़े जलकर राख हो गए।आग से राबिया पूरी तरह से झुलस गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। घटना की सूचना लेखपाल नीरज को दे दी गई है।