{"_id":"5a47d1564f1c1bcf6d8b6fe5","slug":"house-shop-broke-truck-crushed-two","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान-दुकान तोड़ ट्रक ने दो को कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान-दुकान तोड़ ट्रक ने दो को कुचला
अमर उजाला/ हरदोई
Updated Sat, 30 Dec 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
मकान और लकड़ी के खोखे में टक्कर मारने के बाद खड़ा ट्रक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे के चलते एक ट्रक दो परिवारों के लिए काल बन गया। हरदोइ-बिलग्राम मार्ग पर ग्राम कुतुबापुर के पास अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे मकान के बाहरी हिस्से में टक्कर मारता हुआ लकड़ी के खोखे में जा घुसा। घर के बाहर साइकिल साफ कर रहा किशोर और अलाव ताप रही बालिका ट्रक की चपेट में आ गए। किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बालिका को घायल हो गई।
चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। इस दौरान ग्रामीणों ने जाम लगाने का प्रयास किया। क्षेत्राधिकारी सिटी शैलेंद्र सिंह राठौर ने लोगों को समझाबुझा कर शांत कराया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया है।
शहर कोतवाली के ग्राम कुतुबापुर में मुख्य मार्ग के किनारे रामकुमार गुप्ता का मकान है। रामकुमार का बेटा शिवा (14) भदैचा के एकेवीएम इंटर कालेज में कक्षा 8 का छात्र था। शनिवार सुबह बिलग्राम की तरफ से आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर रामकुमार के घर के बाहरी हिस्से से टकराता हुआ सड़क किनारे संत कुमारी के खोखे में जा घुसा। इस दौरान शिवा स्कूल जाने के लिए घर के बाहर साइकिल साफ कर रहा था।
विज्ञापन
वह ट्रक की चपेट में आ गया। संत कुमारी के खोखे के पास अलाव ताप रही सर्वेश राठौर की पुत्री राधा (9) भी ट्रक की चपेट में आ गई। शिवा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राधा गंभीर रूप से घायल हो गई। परिवारीजनों ने राधा को अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों का जमघट लग गया। सीओ सिटी, शहर कोतवाल के अलावा सुरसा थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।