{"_id":"64248a1286391fc71f06ec44","slug":"hostel-will-be-built-in-behandars-ba-school-hardoi-news-c-12-1-151432-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बेहंदर के बा स्कूल में बनेगा छात्रावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बेहंदर के बा स्कूल में बनेगा छात्रावास
विज्ञापन
हरदोई। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय (केजीबीवी) बेहंदर की छात्राओं को जल्द ही छात्रावास मिल जाएगा। शासन ने इसके लिए स्वीकृति के साथ ही 26 लाख रुपये आवंटित कर दिए हैं। इससे छात्राओं को रहने के लिए पर्याप्त स्थान हो जाएगा।
केजीबीवी बेहंदर में अभी तक सभी छात्राओं के ठहरने के लिए पर्याप्त स्थान नहीं है। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत विद्यालय के अन्य कक्षों में छात्राओं के ठहरने के इंतजाम किए गए हैं। डीएम एमपी सिंह ने बेहंदर के केजीबीवी में छात्राओं के लिए छात्रावास और टॉयलेट आदि के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भिजवाया था।
बताया कि शासन ने स्वीकृति के साथ ही राशि भी आवंटित कर दी है। बताया कि शासन की ओर से स्वीकृति के साथ ही ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है।
विज्ञापन
आरईडी को प्रथम किस्त जारी करते हुए अधिशासी अभियंता को आदेश दिए गए हैं कि कार्य को गुणवत्तापूर्ण समय से पूरा कराएं।