{"_id":"6711451a59c40a02070a1ed6","slug":"hospitals-biochemistry-machine-repaired-tests-to-begin-from-today-hardoi-news-c-213-1-hra1004-121293-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: अस्पताल की बायोकेमिस्ट्री मशीन हुई दुरुस्त, आज से होंगी जांचें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: अस्पताल की बायोकेमिस्ट्री मशीन हुई दुरुस्त, आज से होंगी जांचें
विज्ञापन
हरदोई। मेडिकल कॉलेज की पैथाेलॉजी में लगी बायोकेमिस्ट्री मशीन को एक बार फिर से सुधारा जा चुका है। इससे खून की जांच कराने के लिए इंतजार कर रहे लोगों को काफी राहत मिलेगी। मरीजों का सैंपल भी अभी तक नहीं लिए जा रहे थे, लेकिन अब शुक्रवार को सैंपलिंग का काम शुरु होने का दावा किया जा रहा है।
मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल की पैथाेलॉजी लैब में मरीजों को सहूलियत के लिए लगी बायोकेमिस्ट्री मशीन आए दिन खराब हो जाती है। मशीन खराब हो जाने से मरीजों की खून की प्रमुख जांचें नहीं हो रही है। इससे मरीजों को जांच कराने के लिए निजी पैथाेलॉजी के चक्कर काटने पड़ते हैं। बीते शनिवार को कैलिब्रेट खराब होने से मशीन ने काम करना बंद कर दिया था, अस्पताल के ही कर्मचारियों ने जैसे तैसे सही करके सोमवार को मशीन चालू की तो जांच के बाद परिणाम सही नहीं आ रहे थे।
इससे जांच फिर बंद कर दी गई और पहले से पेंडिंग सैंपल होने की वजह से नए सैंपल भी नहीं निकाले जा रहे हैं। मरीजों को इससे काफी परेशानी हो रही है। बायोकेमिस्ट्री मशीन को बृहस्पतिवार को फिर से सुधार दिया गया है और आज से विधिवत जांचें शुरू हाे जाएंगी। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आर्य देश दीपक ने बताया कि बायोकेमिस्ट्री मशीन बार बार खराब होने के मामले में पड़ताल की जाएगी। अभी मशीन सही हो गई है। सैंपलिंग भी शुरु हो जाएगी।