फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hopes remain unfulfilled again, Vande Bharat stops at Shahjahanpur, Hardoi waits

Hardoi News: फिर अधूरी रह गई आस, शाहजहांपुर में वंदे भारत का ठहराव, हरदोई को इंतजार

Sun, 24 May 2026 10:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Hopes remain unfulfilled again, Vande Bharat stops at Shahjahanpur, Hardoi waits
हरदोई। लखनऊ-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर आधुनिक भारत की वंदेभारत और अमृत भारत ट्रेनें दौड़ तो रही हैं लेकिन इसका फायदा हरदोई के बाशिंदों को नहीं मिल पा रहा है। दरअसल इन ट्रेनों का ठहराव हरदोई स्टेशन पर नहीं है। हाल ही में लखनऊ से देहरादून के बीच चलने वाली वंदेभारत ट्रेन का ठहराव शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर हो गया है। ऐसे में एक बार फिर हरदोई स्टेशन पर इन ट्रेनों के ठहराव की मांग तेज हो गई है।
विज्ञापन

लखनऊ दिल्ली रेलवे ट्रैक पर दो अमृत भारत ट्रेनें रफ्तार भर रही हैं। इनमें से एक ट्रेन हावड़ा से आनंद विहार के बीच चलती है। दूसरी ट्रेन मोती हारी से आनंद विहार के बीच चलती है। दोनों ही ट्रेनें हरदोई से बिना रुके ही गुजर जाती हैं। इसी तरह दो वंदे भारत ट्रेन भी इस रूट पर दौड़ रही हैं। एक ट्रेन लखनऊ से देहरादून के बीच चलती है तो दूसरी वाराणसी से मेरठ के बीच। इन दोनों ट्रेनों का ठहराव भी हरदोई स्टेशन पर नहीं है। लखनऊ से देहरादून के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का ठहराव बीते दिनों शाहजहांपुर में हो गया। हावड़ा से आनंद विहार के बीच चलने वाली अमृत भारत ट्रेन का ठहराव पहले से ही शाहजहांपुर में है। ऐसे में कहीं न कहीं हरदोई के लोगों को निराशा हाथ लग रही है।
विज्ञापन



इसलिए जरूरी है ट्रेनों का हरदोई में ठहराव
हरदोई के युवा बड़ी संख्या में देहरादून और इसके आसपास के शहरों में पढ़ाई के लिए जाते हैं। बड़ी संख्या में हरदोई के बच्चे मसूरी के प्रतिष्ठित स्कूलाें के छात्र हैं। इससे इतर पर्यटन के लिहाज से भी लोग देहरादून जाते हैं लेकिन वंदे भारत का ठहराव न होने से निराश रहते हैं। एक बड़ी वजह यह भी है कि नियमित ट्रेनों में हरदोई स्टेशन पर देहरादून जाने वाली जनता एक्सप्रेस ही रुकती है। रावती गंगासागर एक्सप्रेस सप्ताह में सिर्फ दो-दिन चलती है। हरिद्वार के लिए भी दो नियमित ट्रेन के अलावा तीन साप्ताहिक ट्रेनें हैं। इनमें भी आरक्षण को लेकर मारामारी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जनता एक्सप्रेस पर दबाव, जुलाई से पहले रिजर्वेशन नहीं
वर्तमान में हरदोई से देहरादून को जोड़ने वाली नियमित ट्रेन सिर्फ जनता एक्सप्रेस है। यही वजह है कि इसी ट्रेन पर सबसे ज्यादा दबाव है। स्थिति यह है कि जनता एक्सप्रेस में महीनों पहले से ही सीटें फुल हो जाती हैं और लोगों को कंफर्म आरक्षण नहीं मिल पाता है। वर्तमान की स्थिति पर गौर करें तो जुलाई तक ट्रेन में सीटें खाली नहीं हैं। जुलाई में भी सात तारीख के बाद ही सीटों की उपलब्धता दिखाई दे रही है।


वर्जन
ट्रेनों के ठहराव के लिए जनप्रतिनिधि प्रयास कर रहे हैं। विभागीय प्रस्ताव भी भेजा गया है। निर्णय मंडलीय अधिकारियों को ही लेना है। -अंबुज मिश्रा, सीएमआई, रेलवे



वर्जन
रेलवे के महाप्रबंधक को बीती 19 मई को फिर से पत्र भेजा गया है। लखनऊ-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर हरदोई होकर जाने वाली दो अमृत भारत और दो वंदे भारत ट्रेनों का ठहराव हरदोई स्टेशन पर किए जाने के लिए कहा है। हरदोई के व्यावसायिक और पौराणिक महत्व को देखते हुए इन ट्रेनों का ठहराव कराने की कोशिश की जा रही है। -जय प्रकाश, सांसद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed