{"_id":"5734cb9b4f1c1b387c919db0","slug":"hope-will-be-deployed-in-cities-spouses","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहरों में भी तैनात होंगी आशा बहुएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहरों में भी तैनात होंगी आशा बहुएं
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Thu, 12 May 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
things women hide
- फोटो : getty images
हरदोई। राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य के अंतर्गत जिले के नगरीय क्षेत्रों में शहर के अलावा संडीला और शाहाबाद में स्लम क्षेत्रों में आशा बहुओं की नियुक्ति होगी। अर्बन पीएचसी पर आशा बहुओं की भर्ती के लिए जिलाधिकारी ने निर्देश पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने आदेश जारी कर दिया है। नगरों में भी लोगों तक सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाने के लिए आशा बहुआें की नियुक्ति होगी।
विज्ञापन
अर्बन पीएचसी पर आशाओं की भर्ती के लिए जिलाधिकारी विवेक वार्ष्णेय के निर्देश पर प्रक्रिया शुरू कर दी गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.अशोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शहरी स्लम क्षेत्र हरदोई में 27, संडीला में चार और शाहाबाद में तीन अर्बन आशा का चयन किया जाएगा। अभ्यर्थी आवेदित स्लम क्षेत्र का निवासी और कक्षा दस पास अनिवार्य होना चाहिए है।
विज्ञापन
अभ्यर्थी 20 मई तक आवेदन कर सकती हैं। अरबन आशा का चयन शैक्षिक योग्यता, अनुभव व साक्षात्कार के आधार पर प्राप्त अंको से तैयार कराई गई मेरिट के आधार पर होगा। चयन के लिए आवेदन करने वालों में विवाहित, विधवा, तलाक शुदा, पति से अलग हुई महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। साक्षात्कार की सूचना 21 मई को समस्त अरबन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएगी।
विज्ञापन
वार्डवार कार्यकत्रियों की होगी भर्ती
हरदोई। नगर के अर्बन पीएचसी पर भर्ती कर कार्यकत्रियों को वार्ड वार क्षेत्र आवंटित किया जाएगा, ताकि शहर के लोगाें को भी सरकार की स्वास्थ्य सेवाआें का लाभ मिल सकेगा। सीएमओ ने बताया कि आवेदन पत्र रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अब्दुल पुरवा, अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंदीपुरवा, अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आलूथोक उत्तरी में जमा होंगे। जबकि संडीला में अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरौनी और शाहाबाद में अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खेड़ा बीबीजई पर निर्धारित तिथि तक लिए जाएंगे।