फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hope of freedom from traffic jams has arisen: School opening and closing times will be different.

जागी जाम से मुक्ति की उम्मीद : अलग-अलग होगा स्कूलों के खुलने और छुट्टी का समय

Sun, 12 Oct 2025 10:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Hope of freedom from traffic jams has arisen: School opening and closing times will be different.
हरदोई। स्कूलों में छुट्टी के साथ ही शहर में लगने वाले जाम से निपटने की कवायद अब धरातल पर उतरने लगी है। शहर के लखनऊ रोड पर स्थित पांच विद्यालयों के समय में फेरबदल कर आपसी अंतर भी तय कर दिया गया है। अपर जिलाधिकारी की मौजूदगी में हुई बैठक में विद्यालयों के प्रतिनिधियों ने भी इस पर सहमति दी है। यह व्यवस्था 24 अक्तूबर से लागू होगी।
विज्ञापन

शहर के लखनऊ रोड पर सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल, सेंट जेम्स स्कूल, न्यू हाइट्स स्कूल, जय विद्या स्कूल और कैंब्रिज स्कूल हैं। इन स्कूलों में बड़ी संख्या में बच्चे पढ़ते हैं। बच्चों के आवागमन के लिए बसें लगी हुई हैं। एक मोटे अनुमान के मुताबिक उक्त विद्यालयों में 120 बसें विद्यार्थियों को लाने ले जाने के लिए लगी हैं। अभी तक इन विद्यालयों के खुलने और बंद होने का समय लगभग समान है।
विज्ञापन

इस कारण एक साथ बड़ी संख्या में स्कूली बसें सड़क पर आ जाती हैं। इससे शहर के सिनेमा चौराहे, सोल्जर बोर्ड चौराहे, अटल चौक, बड़ा चौराहा आदि स्थानों पर जाम लग जाता है। इस समस्या का निस्तारण कराने के लिए जिला प्रशासन प्रयासरत था। अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी ने इसी क्रम में स्कूल प्रतिनिधियों के साथ शनिवार को बैठक की। एडीएम ने बताया कि पांचों विद्यालयों ने स्कूल खुलने और बंद होने के समय में अंतराल रखने पर सहमति जताई है। इससे एक साथ बड़ी संख्या में बसें शहर की सड़क पर नहीं आएंगी और जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिल जाएगी।।
विज्ञापन
विज्ञापन



24 अक्तूबर से यह होगा स्कूलों के खुलने और बंद होने का समय
स्कूल खुलने का समय छुट्टी का समय
जयपुरिया स्कूल सुबह नौ बजे दोपहर 3:15 बजे
सेंट जेम्स स्कूल सुबह आठ बजे दोपहर 2:15 बजे
न्यू हाइट्स स्कूल सुबह 8:45 बजे दोपहर 2:45 बजे
जय विद्या स्कूल सुबह 7:45 बजे दोपहर 1:45 बजे
कैंब्रिज स्कूल सुबह आठ बजे दोपहर दो बजे


स्कूलों के प्रतिनिधियों ने पूरा सहयोग किया है। प्रशासन की मंशा है कि जाम की समस्या को न्यूनतम कर दिया जाए। अभी लखनऊ रोड स्थित स्कूलों को लेकर व्यवस्था की गई है। शाहजहांपुर रोड के स्कूलों के लिए भी इस तरह की व्यवस्था बनाई जाएगी। -प्रफुल्ल त्रिपाठी, एडीएम न्यायिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed