फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Honoring brave women, appealing to ex-servicemen to join the organization

Hardoi News: वीर नारियों को सम्मानित कर पूर्व सैनिकों को संगठन से जुड़ने की अपील

Sun, 05 Oct 2025 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
Honoring brave women, appealing to ex-servicemen to join the organization
फोटो-14- अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की बैठक में सम्मानित की गई नवनियुक्त पदाधिकारी। संव
हरदोई। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की वार्षिक बैठक का आयोजन स्थानीय एक मैरिज लाॅन में रविवार को किया गया। इसमें पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर चर्चा की गई और वीर नारियों को सम्मानित किया गया। बैठक में पूर्व सैनिकों को भी संगठन से जुड़ने की अपील की गई।
विज्ञापन

संगठन की वार्षिक बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती व अवध प्रांत महासचिव जेवी सिंह चौहान ने जिलाध्यक्ष राहुल सिंह फौजी के साथ भारत माता और सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्ज्वलन करके किया। मुख्य अतिथि ने पूर्व सैनिकों की वीर गाथाओं पर चर्चा की। अवध प्रांत महासचिव के निर्देशन में सैन्य मातृ शक्ति संगठन की प्रांत अध्यक्ष मंजू सिंह, अलका गुप्ता व डौली निगम के सहयोग से जिला इकाई का गठन किया।
विज्ञापन

इसमें जिलाध्यक्ष पद पर रेखा सिंह, उपाध्यक्ष पुष्पा देवी व मीनू देवी को, महामंत्री पूजा सिंह को, सचिव रीतू सिंह को, मंत्री मीरा सिंह, सदस्य उर्मिला व श्यामा सिंह को मनोनित किया गया। मुख्य अतिथि ने वीर नारियों को सम्मानित भी किया। इस मौके पर कर्नल रवि प्रकाश, कैप्टन वीएड कन्याल, सुबेदार वीर पाल सिंह, एसएम अशोक कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed