Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Honor: She is a mother, a wife, a woman

सम्मान दीजिए : वह एक मां है, एक पत्नी है, एक महिला है

Thu, 25 Feb 2021 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Honor: She is a mother, a wife, a woman
प्रतियोगिता के दौरान बनाए गए चित्र दिखातीं छात्राएं। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। नारी बेचारी नहीं है, सोच बदलो तो समाज बदल जाएगा। महिला सिर्फ देह नहीं है, वह एक मां है, एक पत्नी है। महिलाओं को सम्मान दिया जाना चाहिए। कुछ ऐसी ही भावनाएं छात्र-छात्राओं ने चित्रों के माध्यम से व्यक्त की। मौका था अमर उजाला के अपराजिता अभियान के तहत श्रीडाल सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता का। इसमें छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक चित्र बनाए।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले ही दुष्कर्म के बाद मासूम बच्ची की हत्या में एक व्यक्ति को फांसी की सजा सुनाई गई थी। महिला उत्पीड़न को लेकर छात्र-छात्राओं के मन में उमड़ रही भावनाओं को व्यक्त करने का मौका मिला तो इसे रंगों के जरिये कागजों पर उकेरा।
विज्ञापन

संचिता गुप्ता ने चित्र बनाकर संदेश दिया कि जो करे नारी का अपमान, समझें उसे पशु समान। उन्होंने लिखा कि सोच बदलो और चरित्र भी। साधना वर्मा ने भी अपनी कृति में महिलाओं का उत्पीड़न करने वालों को फांसी की सजा देने का भाव उकेरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह अनन्या मिश्रा, रिया गुप्ता, निधि वर्मा, आयुषी ने भी अपनी कृतियों में महिलाओं का उत्पीड़न करने वालों को चरित्र में सुधार लाने, सोच बदलने की नसीहत देने का प्रयास किया गया। आयोजन श्रीडाल सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अखिलेश सिंह की देखरेख में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed