{"_id":"ff0920d7d6f587afe7681d3c3d90c18b","slug":"honor-given-writings-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला मेरा अभिमान, दिलाया लेखनी को सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला मेरा अभिमान, दिलाया लेखनी को सम्मान
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sun, 22 Mar 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला व डाबर के तत्वावधान में नवंबर माह में हुए
विज्ञापन
डेंटल कैंप में आयोजित कराई गई लेखन प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को
पुरस्कृत करने का क्रम शनिवार को जारी रहा। इस दौरान पुरस्कार पाकर
खिलखिलाए बच्चों ने यहां तक कह डाला कि अमर उजाला पर है हमें गुमान जिसने
दिलाया उनकी लेखनी को सम्मान।
कैंप जिले में 21 नवंबर से नौ दिसंबर के मध्य जिले के 21 स्कूलों में आयोजित कराए गए। जिसमें 10 हजार से ज्यादा संख्या में बच्चों के दंत परीक्षण किए गए थे। स्कूलों में बच्चोें के दांतों की जांच करने के बाद बच्चों की एक निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित कराई गई थी।
जिसमें बच्चोें से दांतों की सुरक्षा करने संबंधित विषय पर दस लाइनें लिखवाई गईं थी। नौ दिसंबर को मेगा कैंप के बाद लेखन प्रतियोगिताओं की संकलित की गई प्रतियां जांच के लिए मुख्यालय स्तर पर भेजी गई, जहां प्रदेश भर में जहां जहां कैंप आयोजित हुए, वहीं एक साथ लेखों की प्रतियों की जांच हुई।
जिसमें गठित समिति द्वारा जिले के स्कूलों के जूनियर व सीनियर में कुल 102 छात्र-छात्राओं को उत्कृष्ट लेखन के लिए पुरस्कृत करने को चयन किया गया है। इनमें शहर स्तर पर भी दो बच्चों का चयन किया गया है। जिसकी सूची जिले को मुहैया करा दी गई है, जिसको लेकर छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करने का क्रम भी मंगलवार से शुरू कर दिया गया है।
शनिवार को गुरु रामराय पब्लिक स्कूल में बच्चों को पुरस्कृत किया गया। विजेता सूची में शामिल भावना तिवारी, कल्याणी सिंह, अनुशील दीक्षित, नैमिष सिंह, मुशीरा अंसारी, अंशिका सिंह को प्रधानाचार्य जेके शर्मा द्वारा पुरस्कृत किया गया। उन्होंने बच्चों को और अधिक अपने हुनर को तराशने को कहा तो अमर उजाला को भी धन्यवाद दिया।