{"_id":"5701630d4f1c1b2729c8110d","slug":"homeopathy-is-also-effective-in-incurable-diseases","type":"story","status":"publish","title_hn":"असाध्य रोगों में भी होम्योपैथिक कारगर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असाध्य रोगों में भी होम्योपैथिक कारगर
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Mon, 04 Apr 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
होम्योपैथी सम्मेलन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। जिला होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन की ओर से रविवार को आयोजित सम्मेलन में होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति पर जोर दिया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि होम्योपैथिक से असाध्य रोगों का भी इलाज संभव है।
विज्ञापन
डा. रेवती रमन के आवास पर रविवार को नेशनल होम्योपैथिक कांफ्रेंस एवं गोल्डन जुबली समारोह मनाया गया। समारोह का शुभारंभ न्यायमूर्ति महेंद्र दयाल ने डा. हैनीमैन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने कहा कि होम्योपैथी सस्ती, सुलभ व आम जनता तक आसानी से पहुंचने वाली चिकित्सा पद्धति है।
विज्ञापन
रिसर्च सोसाइटी आफ होम्योपैथी के अध्यक्ष डा. सीपी सिंह ने इनक्यूरिवल डिसीज पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। केंद्रीय होम्योपैथिक परिषद के सदस्य डा. अनिरुद्ध वर्मा ने होम्योपैथी के प्रचार प्रसार एवं विकास के लिए मार्ग दर्शन कराया। डा. एपी सिंह ने कहा कि असाध्य रोगों को होम्योपैथी द्वारा आसानी से ठीक किया जा सकता है।
विज्ञापन
डा. अमरेंद्र सिंह ने असाध्य रोगों के बारे में बताया। डा. रेवती रमण लाल ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर डा. विनोद कुमार, डा. पवन यादव, डा. एके कपूर, डा. पूर्णिमा रस्तोगी, डा. मनीष रस्तोगी, डा. सरल, डा. राम प्रसाद, डा. केके वर्मा आदि रहे।