{"_id":"57a627294f1c1b8f3a2b9a68","slug":"home-guards-took-over-the-boards-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्डों ने तख्तियां लेकर निकाली रैली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होमगार्डों ने तख्तियां लेकर निकाली रैली
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Sat, 06 Aug 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
रैली निकालते होमगार्ड
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। नियमितीकरण के लिए होमगार्डोें ने प्रदर्शन के छठे दिन शनिवार को रैली निकाल कर विरोध-प्रदर्शन किया। अध्यक्षता करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद सिंह ने कहा कि एक से सात अगस्त तक पूरे प्रदेश में 72 जिले के होमगार्ड कार्य बहिष्कार पर हैं।
विज्ञापन
आठ अगस्त को लखनऊ की गांधी प्रतिमा जीपीओ पार्क में प्रदेश भर के जवान धरना-प्रदर्शन व आमरण अनशन करने के लिए बाध्य हो रहे हैं। जिला उपाध्यक्ष राममुरारी पांडे ने कहा कि सपा सरकार होमगार्डों से किए गए वादों को पूरा नहीं कर रही है। होमगार्ड मांगें पूरी होने तक प्रदर्शन जारी रखेंगे। रैली कलेक्ट्रेट से शुरू होकर शहर के कई मार्गों से होकर गुजरी। इस मौके पर जिला महामंत्री मदन शुक्ला, आशुतोष, उदय प्रताप, रामकिशन, छेगालाल, आबिद अली, सुनील, महेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन