{"_id":"58a9e5994f1c1bac12d85519","slug":"home-guard-killed-on-election-duty","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव ड्यूटी पर होमगार्ड की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव ड्यूटी पर होमगार्ड की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Mon, 20 Feb 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
police
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। चुनाव ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड नल से पानी भरते समय बेहोश होकर गिर गया। साथियों ने उसे पीएचसी अतरौली पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
पाली थाना क्षेत्र के गांव गौराउदयपुर निवासी कृष्णपाल राठौर (53) पुत्र मलिखान होमगार्ड था। विधानसभा चुनाव में उसकी ड्यूटी संडीला विधानसभा क्षेत्र के बिचौली गांव के बूथ संख्या 254 पर लगी थी। शनिवार शाम को कृष्णपाल पोलिंग पार्टी के साथ ड्यूटी पर पहुंच गया था।
विज्ञापन
रविवार सुबह करीब पांच बजे शौच जाने के लिए नल में पानी भर रहा था। इस दौरान गिरकर बेहोश हो गया। साथी ओमप्रकाश ने केशनपाल को बेहोश पड़ा देख अन्य साथियों को बताया। पीठासीन अधिकारी ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस ने उसे सीएचसी कोथावां पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। केशनपाल के तीन बेटे वंशबहादुर, रामबहादुर और तेजबहादुर हैं।