फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Holi preparations in full swing, markets buzz with shoppers

Hardoi News: होली की तैयारियां तेज, बाजार में खरीदारों से रौनक

Sun, 01 Mar 2026 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Holi preparations in full swing, markets buzz with shoppers
फोटो-03- दुकान पर बिक्री को राखी गुझिया। संवाद
हरदोई। होली को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में हैं। रविवार को अवकाश के चलते बाजारों में खरीदारों की भीड़ से रौनक रही। खरीदारों की भीड़ से दुकानदारों में भी उत्साह नजर आया। लोगों ने अपनी जरूरत के हिसाब से खरीदारी की।
विज्ञापन

शहर से लेकर कस्बा और ग्रामीण बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई। खरीदारों के आने से दुकानों पर रौनक है। रंग-गुलाल, पिचकारी आदि की दुकानों पर युवा और महिलाओं ने बच्चों को उनकी पसंद की पिचकारियां दिलाईं। हर्बल रंग-गुलाल को वरीयता दी। नव युवकों ने प्रेशर वाले रंग की पैकिंग को अधिक पसंद किया। इसमें छोटा पैक 50 रुपये और बड़ा पैक 70 रुपये का बाजार में उपलब्ध है। वहीं, महिलाओं ने त्योहार के लिए नाश्ते की सामग्री के साथ ही नाश्तादान आदि की भी खरीदारी की।
विज्ञापन




पारदर्शी पैकिंग में सामग्री होने से ग्राहकों को रहती आसानी

चंदन गुप्ता, राज गुप्ता, जय कुमार, भास्कर गुप्ता, राहुल सिंघल ने बताया कि लोगों को रेडीमेड पापड़, कचरी और चिप्स आदि पसंद आ रहे हैं। बाजार में पापड़ की पैकिंग 20 रुपये से 90 रुपये तक में उपलब्ध है। देसी कचरी 60 रुपये प्रति किलोग्राम, थ्री डी कचरी 80 से 100 रुपये प्रति किलोग्राम, चाइना कचरी 150 से 200 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव से उपलब्ध है। वहीं, नमकीन किस्म के अनुसार प्रति किलोग्राम के भाव से बिक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मिठाई और ड्राईफ्रूट की भी खूब बिक्री

होली पर उपहार में देने के लिए लोगों ने मिठाई और सूखे मेवा की खरीदारी की। बादाम, काजू, किशमिश, पिस्ता, अखरोट और मखाना को लोग नाश्ता के लिए पसंद कर रहे हैं। पारंपरिक आलू चिप्स, मूंग, उड़द दाल और साबूदाना के पापड़ों की मांग अधिक है। ग्राहकों की सुविधा और उत्पाद की बेहतरी के लिए पारदर्शी पैकिंग में सामग्री को उपलब्ध कराया गया है। इससे ग्राहक को पसंद की सामग्री दिख जाती है और झोले आदि में रखने में सहूलियत रहती है।



मेवा समोसा, ड्राईफ्रूट गुझिया और गिफ्ट हैं पर की भी मांग

होली बाजार ने उपभोक्ताओं के रुख को पहचाना है। बाबा सामी हलवाई के संचालक संदीप गुप्ता और शिवा गुप्ता ने बताया कि सोना और चांदी धातु की कीमतों के कारण इस बार सोना-चांदी गुझिया नहीं बनवाई गईं। केसर गुझिया 840 रुपये, ड्राईफ्रूट गुझिया 1,500 रुपये, मेवा समोसा 600 रुपये, मठरी और फाफड़ा 280 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव में बिक रहा है। वहीं, गिफ्ट 800 से 4,000 रुपये तक की कीमत के उपलब्ध हैं।

फोटो-03- दुकान पर बिक्री को राखी गुझिया। संवाद

फोटो-03- दुकान पर बिक्री को राखी गुझिया। संवाद

फोटो-03- दुकान पर बिक्री को राखी गुझिया। संवाद

फोटो-03- दुकान पर बिक्री को राखी गुझिया। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed