फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   History-sheeter's heart sent to Lucknow Medical College for examination; viscera also preserved.

Hardoi News: जांच के लिए लखनऊ मेडिकल कॉलेज भेजा हिस्ट्रीशीटर का हार्ट, विसरा भी सुरक्षित

Tue, 13 Oct 2026 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
History-sheeter's heart sent to Lucknow Medical College for examination; viscera also preserved.
फोटो-55-चंद्रहास। फाइल फोटो
हरदोई। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के सिंहपुर मजरा शादीपुर में सत्यापन के दौरान पुलिस के सामने दम तोड़ने वाले हिस्ट्रीशीटर का पोस्टमार्टम मंगलवार को पैनल से वीडियोग्राफी के बीच कराया गया। शव पर कोई भी अंदरूनी या बाहरी चोट नहीं मिली। हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताते हुए ह्रदय को जांच के लिए लखनऊ मेडिकल कॉलेज के हिस्टोपैथाेलॉजी में भेजने का निर्णय पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों ने किया है।
विज्ञापन

सिंहपुर निवासी चंद्रहास (62) हत्या के मामले में सजायाफ्ता था। इन दिनों वह अपील पर छूटा था। वह बेनीगंज कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर था। उस पर 21 मामले दर्ज थे। सोमवार को पुलिस टीम हिस्ट्रीशीटरों के सत्यापन के क्रम में उसके पास गई थी। वह पुलिस के सामने ही वह बेसुध होकर गिर गया था। कुछ देर में उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

पुलिस की मौजूदगी में मौत होने के कारण मामला तूल पकड़ गया था। मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम करने वाले पैनल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. पंकज मिश्रा ने बताया कि चंद्रहास के कोई बाहरी या अंदरूनी चोट नहीं मिली है। हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका है। फिर भी हार्ट को जांच के लिए सुरक्षित करते हुए केजीएमसी भेजा गया है। विसरा भी सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



हिस्ट्रीशीटर चंद्रहास का शव पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार शाम लगभग चार बजे गांव पहुंचा। गांव में सुरक्षा के कड़े इंतजाम पहले ही से थे। सीओ शाहाबाद संतोष सिंह और सीओ हरियावां लक्ष्मीकांत गौतम मौके पर रहकर हालात पर नजर बनाए हुए थे। शव पहुंचते ही परिजन में कोहराम मच गया। कड़ी सुरक्षा के बीच गांव से कुछ दूर अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के बाद भी एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस तैनात की गई है।



पोस्टमार्टम हाउस जाने को तैयार नहीं थे परिजन
पिता बाबू सोमवार को ही शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर रहे थे। बावजूद इसके सीओ लक्ष्मीकांत गौतम ने उन्हें समझाकर पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी किया। इसके बाद शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी भेजा गया था। शव आने के बाद भी परिजन पोस्टमार्टम हाउस नहीं पहुंचे। गांव में मौजूद सीओ शाहाबाद संतोष सिंह ने परिजन को समझाकर निजी वाहन से पोस्टमार्टम हाउस भेजा। दरअसल परिजन मांग कर रहे थे कि परिवार के अन्य सदस्यों की हिस्ट्रीशीट अब बंद कर दी जाए। उल्लेखनीय है कि मृतक के पिता और दो भाई भी बेनीगंज कोतवाली के हिस्ट्रीशीटर हैं।

फोटो-55-चंद्रहास। फाइल फोटो

फोटो-55-चंद्रहास। फाइल फोटो

फोटो-55-चंद्रहास। फाइल फोटो

फोटो-55-चंद्रहास। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed