{"_id":"57ffd4654f1c1b4a2c28e345","slug":"high-tension-line-to-fall-to-40-acres-burned-cane","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन गिरने से 40 बीघा गन्ना जला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन गिरने से 40 बीघा गन्ना जला
अमर उजाला/हरदोई
Updated Fri, 14 Oct 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
चचरापुर में गन्ने की झुलसी फसल की जानकारी देता किसान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के चचरापुर गांव में गुरुवार को हाईटेंशन लाइन के गिरने से 40 बीघा गन्ने की फसल जल गई। ग्रामीणों की सूचना के एक घंटा बाद दमकल की गाड़ियां पहुंचीं। मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। राजस्व कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर फसल के नुकसान का मुआयना किया। सांडी थाना क्षेत्र के चचरापुर गांव के खेतों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन निकली है। शुक्रवार को दोपहर लगभग 12 बजे हाईटेंशन लाइन टूट कर राजपाल पुत्र श्याम सिंह के खेत में गिर गया।
स्पार्किंग से गन्ने की फसल में आग लग गई। आस-पास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने लपटें उठती देख शोर मचाया। गन्ने की फसल में आग लगने की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। आग लगने के लगभग तीस मिनट बाद ग्रामीणों ने फायरब्रिगेड के अधिकारियों को सूचना दी।
इस दौरान आग ने राजपाल का 20 बीघा गन्ना, मल्ले का 10 बीघा, राम कुमार का ढाई बीघा, सुरेंद्र का ढाई बीघा, विजय पाल का तीन बीघा तथा कृष्णपाल के दो बीघा गन्ने की फसल झुलस गई। करीब एक बजकर 30 मिनट पर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से लगभग एक घंटे में आग पर काबू पाया गया। पीड़ितों का कहना है कि दो साल पहले भी तार जर्जर टूटकर गिरने से कई बीघा गन्ने की फसल जली थी।
विज्ञापन
इसके बाद पाउर हाउस पर जेई से तार बदलवाने की मांग की थी। जेई रजनीकांत ने बताया कि उनको ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली थी। पूरी लाइन के जर्जर तार बदलवाना उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत कराएंगे। राजस्व कर्मियों ने गांव पहुंचकर नुकसान की पड़ताल की है।