फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   High speed pickup hits tractor, driver dies

Hardoi News: तेज रफ्तार पिकअप ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, चालक की मौत

Thu, 14 May 2026 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
High speed pickup hits tractor, driver dies
फोटो- 62- गंगा एक्सप्रेसवे पर क्षतिग्रस्त खड़े वाहन। संवाद
हरदोई। गंगा एक्सप्रेसवे पर गिरधरपुर-भाहपुर रोड के पास बृहस्पतिवार को हापुड़ से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। इसमें ट्रैक्टर चालक की मौके पर मौत हो गई। वहीं, सफाई कार्य में लगे चार सफाई कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। एक्सप्रेसवे सिक्योरिटी के कर्मचारियों ने एंबुलेस के जरिए घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, पिकअप को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के जलालाबाद थाना क्षेत्र के नयागांव निवासी अजीत सिंह (32) गंगा एक्सप्रेसवे पर ट्रैक्टर से सफाई और मरम्मत का कार्य करते थे। बृहस्पतिवार को भी वह अपने सफाईकर्मी साथियों के साथ काम में जुटे थे। इस दौरान जलालाबाद की तरफ से आकर रूपापुर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने ट्रैक्टर को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, काम कर रहे सफाईकर्मी राकेश, शिवराम, राजपाल और राजेश्वर गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे एक्सप्रेसवे सिक्योरिटी के कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। साथ ही घायलों को तत्काल एंबुलेंस के जरिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। साथ ही पिकअप को भी कब्जे में लिया। पचदेवरा थानाध्यक्ष राकेश कुमार यादव ने बताया कि वाहन को कब्जे में लेकर चालक का पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



परिजनों में कोहराम, यातायात बाधित
हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर अफरा तफरी मच गई और वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेता। युवक की मौत की खबर मिलते ही उसके गांव नयागांव में मातम पसर गया। पुलिस ने आरोपी पिकअप चालक की तलाश तेज कर दी है।

फोटो- 62- गंगा एक्सप्रेसवे पर क्षतिग्रस्त खड़े वाहन। संवाद

फोटो- 62- गंगा एक्सप्रेसवे पर क्षतिग्रस्त खड़े वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed