फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   High speed has boosted the demand for 5G smartphones.

Hardoi News: हाई स्पीड ने 5जी स्मार्ट फोन की बढ़ाई मांग

Tue, 29 Sep 2026 01:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
High speed has boosted the demand for 5G smartphones.
हरदोई। हाई-स्पीड इंटरनेट और बेहतर कनेक्टिविटी की चाहत में हरदोई के मोबाइल बाजार में 5जी स्मार्टफोन की मांग तेजी से बढ़ी है। आकर्षक फीचर्स और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए युवा वर्ग, नौकरीपेशा और आम उपभोक्ता 5जी मॉडल की तरफ रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन


पहले ग्राहक फोन खरीदते समय कीमत, रैम और कैमरे को प्राथमिकता देते थे। अब मोबाइल में नेटवर्क सपोर्ट भी खरीदारी का अहम हिस्सा बन गया है। उपभोक्ता ऐसे फोन चाहते हैं, जिन्हें आने वाले वर्षों तक इस्तेमाल किया जा सके। इसी कारण मध्यम बजट वाले 5जी स्मार्टफोन की बिक्री में भी तेजी देखी जा रही है। 5जी मोबाइल फोन में तेज इंटरनेट, आकर्षक डिस्प्ले और बेहतर कैमरा जैसे फीचर्स मिल रहे हैं। अधिक स्टोरेज, दमदार प्रोसेसर और लंबी बैटरी भी युवाओं को विशेष रूप से आकर्षित कर रही है। नए मॉडलों में एआई आधारित फोटो एडिटिंग, वॉयस फीचर और स्मार्ट असिस्टेंट जैसी सुविधाएं भी दी जा रही हैं। सोशल मीडिया, ऑनलाइन पढ़ाई, डिजिटल भुगतान और मनोरंजन के लिए स्मार्टफोन पर बढ़ती निर्भरता ने भी इस बदलाव को गति दी है।
विज्ञापन


5जी मोबाइल ने युवाओं को काफी आकर्षित किया है। युवा गेमिंग और हाई-क्वालिटी वीडियो के लिए बेहतर प्रोसेसर व तेज कनेक्टिविटी वाले फोन पसंद कर रहे हैं। नौकरीपेशा लोग ऑनलाइन मीटिंग, डॉक्यूमेंट साझा करने और अन्य डिजिटल कामों के लिए तेज नेटवर्क वाले 5जी फोन को उपयोगी मान रहे हैं। ग्राहकों का भी कहना है कि 5जी फोन में इंटरनेट की बेहतर स्पीड के कारण वीडियो स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन गेमिंग और वीडियो कॉल जैसे काम आसानी से किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed