फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   High speed car collided with culvert, driver died

हरदोई: पुलिया से टकराई तेज रफ्तार कार, चालक की मौत

Sat, 18 Feb 2023 09:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Feb 2023 09:36 PM IST
विज्ञापन
High speed car collided with culvert, driver died
शाहाबाद। हरदोई मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। हादसे में चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

कोतवाली इलाके के मोहल्ला गढ़ी कला निवासी बब्बू उर्फ बबलू (22) पुत्र स्वर्गीय विरासत खां निजी कार चालक है। वह शुक्रवार को किसी काम से हरदोई आया था। यहां से देर रात लगभग 2:45 बजे वापस घर जा रहा था। शाहाबाद हरदोई मार्ग पर हूंसेपुर के पास उसकी कार पुलिया से टकरा गई। कार की गति तेज होने के चलते पुलिया से टकराते ही वह अनियंत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल भेजा गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक दो भाइयों में छोटा था। बड़े भाई अनीश ने बताया कि वह अविवाहित था। बबलू की मौत की सूचना मिलते ही घर में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed