फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   High Court OSD inspected works

हाईकोर्ट के ओएसडी ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण

Tue, 24 Nov 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Tue, 24 Nov 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
High Court OSD  inspected  works

हरदोई। उच्च न्यायालय इलाहाबाद के ओएसडी जितेंद्र कुमार सिंह ने सोमवार को दीवानी न्यायालय परिसर में हो रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


जिले में हो रहे निर्माण कार्यों का जायजा लेने के लिए उच्च न्यायालय के ओएसडी जितेंद्र कुमार ने जिले में पहुंचकर
गहन निरीक्षण किया। उन्होंने थ्री कोर्ट रूम बिल्डिंग का निरीक्षण कर वहां कोर्टों के अंदरूनी भाग में बनने वाले कटघरे के बारे में पूछताछ की और दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कंप्यूटर हाल, वेतन हाल व लीगल एंड सर्विस रूम स्थापित होने वाली इमारत का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने चार मंजिला निर्माणाधीन अभिलेखागार बिल्डिंग का निरीक्षण किया। तत्पश्चात जजेज कालोनी में निर्माणाधीन आवासीय परिसर का निरीक्षण किया। ओएसडी श्री कुमार ने न्यायिक अधिकारियों के लिए बनने वाले भवनों के संबंध में कई निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा उन्होंने समय समय पर न्यायिक अधिकारियों द्वारा निर्माण कार्यों का जायजा लेने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीवानी न्यायालय परिसर में कार्य करा रही उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम के अधिकारियों को निर्देश देते हुए ओएसडी जितेंद्र कुमार ने कहा कि जो निर्माण कार्य चल रहा रहे हें उन्हे तीव्र गति से पूरा किया जाए तथा प्रस्तावित निर्माण कार्य भी शुरू किए जाए।


इस दौरान जनपद न्यायाधीश नरेश जैन एडीजे कमला सिंह यादव, सीजेएम अतुल सिंह, यूपीआरएनए के परियोजना  प्रबंधक पीके श्रीवास्तव, अभियंता पंकज वर्मा, नगर मजिस्ट्रेट जितेंद्र मोहन, एसडीएम संडीला अशोक प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed